Monsoon Diet: भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए बहुत से लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे। अब बारिश शुरू हो गई है। मौसम बदल गया है। ऐसे में इस मौसम में ठंडक के साथ कई स्वास्थ्य समस्याएं भी बढ़ जाती हैं। इस मौसम में इम्यून सिस्टम थोड़ा कमजोर हो जाता है। जिससे कई तरह के इन्फेक्शन और बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि बारिश के मौसम में डाइट का खास तौर से ध्यान देने की जरूरत है। इन दिनों कुछ ऐसी सब्जियां हैं, जिनके सेवन से बचना चाहिए।
