Credit Cards

Diabetes: खजूर से ब्लड शुगर रहता है कंट्रोल, लोहे जैसे हो जाएंगी हड्डियां, चेहरे में आएगी चमक

Diabetes: खजूर का स्वाद बेहद मीठा होता है। इसके बावजूद इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है। इसके अलावा खजूर में फ्रैक्टोज की मात्रा काफी पाई जाती है। जिससे ये प्राकृतिक रूप से मीठे होते हैं। डायबिटीज से पीड़ित मरीजों के लिए खजूर किसी रामबाण से कम नहीं हैं। खजूर में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। खजूर के सेवन से कब्ज की शिकायत भी खत्म हो जाती है

अपडेटेड Jun 29, 2023 पर 10:32 AM
Story continues below Advertisement
Diabetes के मरीजों को सोच-समझकर ही किसी चीज को डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। इसके साथ ही इसमें मात्रा का भी खास तौर से ख्याल रखना चाहिए

Diabetes: खजूर (date) सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना गया है। अगर आप डायबिटीज या मोटापे से पीड़ित हैं तो बिना किसी झिझक के इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। ऐसे में अब आप चॉकलेट, चिप्स के पैकेट को बॉय बोल दीजिए और खजूर की ओर अपना रुझान बढ़ा सकते हैं। यह एक सूखा फल होता है। इसे पोषण का पावरहाउस करते हैं। यानी खजूर में पोषक तत्वों का भंडार है। लोग खजूर को हर मौसम खाना पसंद करते हैं, लेकिन सर्दियों में इसका खास तौर से सेवन किया जाता है। इसकी वजह ये है कि इसकी तासीर गर्म होती है। खजूर स्वाद में काफी मीठा होता है। इसके सेवन से पेट भी भर जाता है। नाश्ते के रूप में इसका सेवन पर्याप्त है।

खजूर में पोषक तत्वों की कोई कमी नहीं होती है। इसमें डाइटरी फाइबर के अलावा विटामिन A, विटामिन B, विटामिन B6, विटामिन K, कॉपर, मैग्नीशियम, मैग्नीज, आयरन और पौटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। खजूर में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। खजूर के सेवन से कब्ज की शिकायत भी खत्म हो जाती है।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर


एंटीऑक्सीडेंट से शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इससे स्किन से जुड़ी कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिलता है। खजूर में तीन तरह के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। पहला फ्लेवोनोइड (flavonoids) है। इससे सूजन को कम करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही डायबिटीज को भी कंट्रोल कर सकते हैं। दूसरा कैरोटीनॉयड (carotenoids) है। इससे हार्ट को आराम मिलता है। इसके साथ ही आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। इसेक बाद फेनोलिक एसिड (phenolic acid) यह काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इससे कोरोनरी (coronary) के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है। इससे कैंसर से भी बचाव होता है। खजूर में भरपूर मात्रा में फाइटोहोर्मोन (phytohormones) पाया जाता है। इससे स्किन की समस्याओं जैसे सूखापन, मुंहासे और झुर्रियों को खत्म करने में मदद मिलती है।

दांतों का पीलापन और मुंह से आ रही बदबू को हल्के में न लें, डायबिटीज और हार्ट अटैक का बढ़ सकता है खतरा

खजूर से ब्लड शुगर रहता है कंट्रोल

खजूर का स्वाद बेहद मीठा होता है। खजूर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है। इसके अलावा इसमें फ्रैक्टोज की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इससे प्राकृतिक रूप से यह मीठा हो जाता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह बेहद फायदेमंद माना जाता है। डायबिटीज के मरीज एक दिन में 2 खजूर आराम से खा सकते हैं, लेकिन अगर आपकी मेडिकल कंडीशन अच्छी नहीं है तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसकी मात्रा तय की जानी चाहिए।

लोहे जैसे मजबूत होंगी हड्डियां

खजूर में फॉस्फोरस, कैल्शियम, मैग्नीशियम जैसे तमाम खनिज तत्व पाए जाते हैं। इससे हड्डियों को मजबूती मिलती है। साथ ही हड्डियों के घनत्व में भी सुधार होता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।