Get App

मॉर्गन स्टेनली के वीपी ने मुंबई में मोबाइल लुटेरे को दौड़ा कर दबोचा, किया पुलिस के हवाले

एक ग्लोबल इनवेस्टमेंट कंपनी मॉर्गन स्टैनली के वाइस प्रेसीडेंट ने उनका फोन छीन कर भाग रहे चोर को पीछा करके दबोच लिया और उसको पुलिस के हवाले कर दिया। ये घटना मुंबई के जोगेश्वरी विक्रोली लिंक रोड की है। बीते बुधवार की शाम मॉर्गन स्टैनली ग्रुप के वाइस प्रेसीडेंट सुधांशु निवसरकर ने गोरेगांव के हब मॉल से चांदीवली जाने के लिए ऑटोरिक्शा किया। इस दौरान जोगेश्वरी विक्रोली लिंक रोड पर एनएसजी बेस के पास ये घटना हुई

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 03, 2022 पर 11:31 AM
मॉर्गन स्टेनली के वीपी ने मुंबई में मोबाइल लुटेरे को दौड़ा कर दबोचा, किया पुलिस के हवाले
पवई पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान साकी विहार रोड निवासी सागर ठाकुर के रूप में हुई है

हाल ही में मुंबई (Mumbai)की एक सड़क पर हाई ड्रामा देखने को मिला। एक ग्लोबल इनवेस्टमेंट कंपनी मॉर्गन स्टैनली (Morgan Stanley) के वाइस प्रेसीडेंट ने उनका फोन छीन कर भाग रहे चोर को पीछा करके दबोच लिया और उसको पुलिस के हवाले कर दिया। ये घटना मुंबई के जोगेश्वरी विक्रोली लिंक रोड (Jogeshwari Vikhroli Link Road (JVLR) की है। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, बीते बुधवार की शाम मॉर्गन स्टैनली ग्रुप (Morgan Stanley group)के वाइस प्रेसीडेंट सुधांशु निवसरकर (Sudhanshu Nivsarkar)ने गोरेगांव के हब मॉल से चांदीवली जाने के लिए ऑटोरिक्शा किया। इस दौरान जोगेश्वरी विक्रोली लिंक रोड पर एनएसजी बेस (National Security Guard (NSG) के पास जाम के कारण ऑटो रुक गया। इसी बीच एक चोर उनके हाथ से फोन छीनकर भागा।

फोन छिनते ही सुधांशु निवसरकर भी ऑटो-रिक्शा के उतर गए और चोर का पीछा करने लगे। कुछ दूर दौड़कर उन्होंने चोर को पकड़ लिया, लेकिन वह उन्हें धक्का देकर फिर से भाग गया। इस पर भी निवसरकर ने हार नहीं मानी और फिर से चोर का पीछा करने लगे। कुछ दूरी पर चोर लड़खड़ाकर गिर गया। इसी दौरान राहगीरों की मदद से उन्होंने चोर को पकड़ लिया और पुलिस को फोन किया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पवई पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान साकी विहार रोड (Saki Vihar Road in Powai)निवासी सागर ठाकुर (Sagar Thakur (32) के रूप में हुई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें