Mother's Day 2023: हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को दुनिया भर में मदर्स डे (Mother’s day) मनाया जाता है। मां को समर्पित ये दिन इस बार 14 मई को मनाया जा रहा है। मां अपने बच्चे के लिए जीवन में कई त्याग करती है। इसी त्याग और ममता भाव को स्वीकार करने और उसके प्रति सम्मान व्यक्त करनें के लिए मदर्स डे मनाया जाता है। मदर्स डे एक ऐसा दिन है। जिसमें हर मां का सम्मान किया जाता है। हर बच्चे और मां के लिए यह दिन काफी खास होता है। वैसे तो मां के प्यार की बराबरी कभी भी नहीं की जा सकती है। लेकिन उनके साथ एक खास दिन बिताकर उन्हें स्पेशल फील जरूर कराया जा सकता है।