Get App

Multivitamins: क्या आप भी रोजाना लेते हैं मल्टीविटामिन, जानिए सेहत के लिए फायदा है या नुकसान

Multivitamins benefits: शरीर में पोषण की कमी को पूरा करने के लिए अगर आप भी मल्टीविटामिन लेते हैं तो आपको कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए। कोलंबिया यूनिवर्सिटी और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने रोज मल्‍टीविटामिन लेने से मानव शरीर पर होने वाले प्रभावों को लेकर नया अध्‍ययन किया है। जिसमें की हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Jun 06, 2023 पर 11:50 AM
Multivitamins: क्या आप भी रोजाना लेते हैं मल्टीविटामिन, जानिए सेहत के लिए फायदा है या नुकसान
Multivitamins benefits: रोजाना मल्टीविटामिन का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए

Multivitamins Benefits: अगर आपको हमेशा थकावट महसूस होती है, सिर में दर्द बना रहता है तो समझ सकते हैं शरीर में पोषण तत्वों की कमी है। ऐसे में अगर शरीर में विटामिन की कमी हो जाती है तो लोग मल्टीविटामिन दवाओं का सेवन शुरू कर देते हैं। कुछ मामलों में डॉक्टर की सलाह के बिना भी ऐसा किया जाता है। मल्टीविटामिन को लेने की आदत ऐसी पड़ जाती है कि लोग महीनों तक इनको खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे शरीर पर क्या असर पड़ता है? क्या मल्टीविटामिन लेने के केवल फायदे ही हैं, या कुछ नुकसान भी हैं।

एक रिसर्च में पाया गया है कि बढ़ती उम्र में मल्टीविटामिन की दवाएं कई तरह से फायदा पहुंचाती हैं। इससे लोगों को मेमोरी लॉस रोकने में मदद मिलती है। याददाश्त को प्रभावित करने वाली बीमारी जैसे अल्जाइमर से सुरक्षा करती हैं। हालांकि ये बीमारी को पूरी तरह से काबू नहीं कर पाती है। लेकिन लक्षणों को गंभीर होने से काफी हद तक बचा सकती हैं।

मल्टीविटामिन और मिनरल है बेहद जरूरी

विटामिन और मिनरल कम मात्रा में ही सही, लेकिन शरीर के सही तरह कामकाज करने के लिए जरूरी हैं। इनमें से भी विटामिन B, C, और D और जिंक, क्रोमियम जैसे मिनरल शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाते हैं। विटामिन C और जिंक से मिलने वाले एंटीऑक्सिडेंट हमें सांस संबंधी बीमारियों से बचाते हैं। इसके अलावा, विटामिन D का कम स्तर होने सांस संबंधी बीमारियों जैसे इंफ्लूएंज़ा और एलर्जिक अस्थमा जैसी बीमारियां होने की आशंका बढ़ जाती है। गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को भी डॉक्टर की सलाह से नियमित तौर पर सप्‍लीमेंट लेने से फायदा हो सकता है। कोई भी मल्टीविटामिन लेने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें क्योंकि गलत दवा लेना खतरनाक हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें