Mumbai Fire: मुंबई में लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स की 14 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Mumbai Fire: एक अधिकारी ने बताया कि आग सुबह करीब आठ बजे अंधेरी इलाके में लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स के फोर्थ क्रॉस रोड पर स्थित रिया पैलेस बिल्डिंग की 10वीं मंजिल पर एक फ्लैट में लगी। नगर निकाय के अधिकारी ने बताया कि आग लगने की घटना में घायल तीन लोगों को कूपर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत लाया हुआ घोषित कर दिया

अपडेटेड Oct 16, 2024 पर 12:16 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Mumbai Fire: एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने का कारण अब तक पता नहीं है

Mumbai Fire: देश की आर्थिक राजधानी से एक दुखद खबर सामने आई है। मुंबई के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में 14 मंजिला आवासीय इमारत में बुधवार (16 अक्टूबर) की सुबह आग लग जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि आग सुबह करीब आठ बजे अंधेरी इलाके में लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स के फोर्थ क्रॉस रोड पर स्थित रिया पैलेस बिल्डिंग की 10वीं मंजिल पर एक फ्लैट में लगी।

नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की घटना में घायल तीन लोगों को कूपर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत लाया हुआ घोषित कर दिया। नगर निकाय के अधिकारियों के अनुसार, मृतकों की पहचान चंद्रप्रकाश सोनी (74), कांता सोनी (74) और पेलुबेटा (42) के रूप में हुई है।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे तक आग बुझा ली गई। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सोनी लोखंडवाला के आरएनए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में एवलॉन नाम की शिपिंग कंपनी के मालिक थे।


ये भी पढ़ें- Maharashtra Chunav 2024 Dates: महाराष्ट्र में बजा चुनावी बिगुल! एक ही चरण में होंगे चुनाव, जानें मतदान और मतगणना की तारीख समेत सभी डिटेल्स

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने बताया कि सोनी की आरएनए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स लोखंडवाला में एवलॉन नाम की शिपिंग कंपनी थी। आग लगने के बाद सोनी के ऑफिस के कर्मचारी जो पिछले 15-20 सालों से उनके साथ काम कर रहे थे। वे घटनास्थल पर पहुंचे और पाया कि वे उस बुजुर्ग सज्जन को याद करके खूब रो रहे थे जो उनके लिए "पिता समान" थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।