Credit Cards

Mumbai Local: लोकल ट्रेन में सफर कर रहा शख्स गेट से गिरा, चली गई जान, यहां देखें वीडियो

Mumbai Local Viral Video: मुंबई की लोकल ट्रेन में आमतौर पर स्टंट करते लोग नजर आ जाते हैं। कभी-कभी इससे उन्हें अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ता है। कुछ ऐसा ही एक एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स लोकल ट्रेन गेट पर सफर कर रहा था। शख्स इलेक्ट्रिक पोल से टकरा गया और नीचे गिर गया

अपडेटेड Jul 28, 2024 पर 2:39 PM
Story continues below Advertisement
Mumbai Local Viral Video: पूरी घटना को सामने दूसरी पटरी पर चल रही ट्रेन के किसी यात्री ने रिकॉर्ड कर लिया।

मुंबई की लोकल ट्रेनों में रोजाना करीब 60-70 लाख लोग सफर करते हैं। ट्रेनें ठसाठस भरी होती हैं। पीक ऑवर में तो पैर रखने तक की जगह नहीं रह पाती है। ऐसे में बहुत से लोग गेट पर ही खड़े होकर ही सफर करने लगते हैं। लेकिन यह कभी-कभी जानलेवा साबित हो सकता है। कुछ ऐसा ही एक घटना मुंबई की लोकल ट्रेन में सामने आई है। इसमें एक शख्स गेट पर सफर करा रहा था। इसके बाद ट्रेन से नीचे गिर गया और जान चली गई।

दरअसल, रेलवे की और से आमतौर पर सफर करने के लिए गाइडलाइंस जारी की जाती है। जिसमें कहा जाता है कि ट्रेन में यात्रा करते समय फुटबोर्ड पर खड़े न रहें। इसके अलावा चलती ट्रेन में खिड़की से अपना हाथ बाहर न निकालें। ऐसे निर्देशों के बावजूद अक्सर लोग गलती कर बैठते हैं।

चलती ट्रेन में गेट से नीचे गिरा शख्स


यह घटना मुंबई के सेंट्रल रेलवे लाइन पर हुई। सेंट्रल रेलवे की ट्रेने आमतौर पर लेट-तलीफ रहती हैं। ये ट्रेनें 15-20 मिनट देरी से चलती हुई नजर आती हैं। ऐसे में ट्रेनों में भीड़ काफी ज्यादा बढ़ जाती है। लोग ट्रेन में अंदर जाने की कोशिश करते हैं। लेकिन कुछ लोग होते हैं, जो हवा खाने के लिए गेट पर खड़े हो जाते हैं। कभी-कभी कुछ लोग किसी कारणवश अंदर भी नहीं जा पाते हैं। इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। लोग अपने पैर की उंगलियों पर खड़े होकर यात्रा करते हैं। इसी बीच एक लड़के का संतुलन बिगड़ गया और वह चलती ट्रेन से सीधे नीचे गिर गया।

इलेक्ट्रिक पोल से टकरा गया शख्स

वीडियो में दिख रहा है कि उसके साथ कई और लोग भी दरवाजे से लटके हुए हैं। ट्रेन पूरी रफ्तार में चल रही है। अचानक से ट्रेन के दरवाजे पर लटका लड़का पटरियों के बीच लगे पोल से टकरा गया। वो ट्रेन से नीचे गिर गया। वीडियो को देखने के बाद आप अंदाजा लगा सकते हैं कि लड़का शायद ही बच पाया होगा। इस पूरी घटना को मुंबई लोकल के समानांतर चल रही एक दूसरी ट्रेन के यात्री ने अपने मोबाइल में कैप्चर कर लिया। जिसके बाद अब यह घटना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Mumbai Viral Video: लोकल ट्रेन में स्टंट करना पड़ा भारी, गंवा दिया हाथ और पैर, पुलिस आरेस्ट करने पहुंची तो हुई हैरान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।