मुंबई की लोकल ट्रेनें आम आदमी के लिए लाइफ लाइन से कम नहीं हैं। रोजाना हजारों लोकल ट्रेनें पूरे मुंबई का चक्कर काटती हैं। हर एक 5 मिनट के भीतर लोकल ट्रेन चलती है। लोकल ट्रेन से रोजाना 60-70 लाख यात्री सफर करते हैं। ऐसे में ये ट्रेनें ठसाठस भरी होती हैं। पीक आवर में तो पैर रखने तक की जगह नहीं होती है। लिहाजा लोकल ट्रेन में चढ़ना और उतरना किसी जंग से कम नहीं है। लोकल ट्रेन का ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स लोकल ट्रेन से उतरने के लिए संघर्ष कर रहा है।
मुंबई की लोकल ट्रेन के वीडियोज सोशल मीडिया पर हमेशा दिखते रहते हैं। लोकल ट्रेन में सफर करने में कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है ये हम अक्सर देखते हैं। लेकिन मुंबईकर इसमें एक्सपर्ट माने जाते हैं। वहां के लोकल ट्रेन का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स की जद्दोजहद साफ नजर आ रही है।
ट्रेन से उतरने के दौरान मुंह के बल गिरा शख्स
लोकल ट्रेन में एक शख्स उतरने के लिए संर्घष कर रहा है। ट्रेन के गेट के पास भारी भीड़ थी। आमतौर पर ट्रेन में सबसे पहले लोग उतरते हैं। इसके बाद चढ़ते हैं। लेकिन पीकऑवर में यह नियम दरकिनार कर दिया जाता है। जिसको जहां से जगह मिली चढ़ना शुरू कर देता है। ऐसे ही एक शख्स उतरने की कोशिश कर रहा है, लेकिन चढ़ने वाले भी आगे आ गए। ऐसे में उतरने वाला शख्स भीड़ के बीच फंस गया और बाहर निकलने के लिए हांथ-पैर चलाने लगा। अपनी पूरी ताकत लगाकर जब शख्स बाहर आया तो प्लेटफॉर्म पर मुंह के बल गिर गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के हैंडल @gharkekalesh के जरिए शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 9 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।
वीडियो देखते ही लोगों ने कमेंट करना भी शुरू कर दिया। एक यूजर न लिखा कि यह क्लेश रोज का है। मुंबईकर रोजाना इस तरह की घटनाओं का सामना करते हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह पापी पेट का सवाल है। फिलहाल पोस्ट पर ढेर सारे कमेंट्स आ रहे हैं।