Mumbai Local Viral Video: मुंबई लोकल के नीचे फंसा यात्री, तो भीड़ ने मिलकर लगाया कोच को धक्का, आदमी को किया रेस्क्यू

Mumbai Local Viral Video: मुंबई लोकल की एक वीडियो वायरल हो रही है। इस बार लोगों के गीत गाने और ठुमके लगाने की नहीं बल्कि मिलकर ट्रेन को हिलाने की अपडेट सामने आई है। दरअसल ट्रेन के नीचे फंसे आदमी को रेस्क्यू करने के लिए सभी ने मिलकर ये कारनामा कर दिया है। देखिए वायरल हो रही ये वीडियो-

अपडेटेड Feb 08, 2024 पर 2:23 PM
Cat_Of_Culture पर शेयर की गई वीडियो से लिए गए स्क्रीनशॉट

Mumbai Local Viral Video: मुंबई की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों की इंसानियत से भरा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है। आपने अक्सर मुंबई लोकल (Mumbai Local) में चढ़ने के लिए लोगों को कूदते-फांदते देखा होगा। इन वीडियोज को देख कुछ लोगों की तो सांसें ही रुक जाती हैं। इतनी भागम भाग के बीच जब एक इंसान ट्रेन की पटरी (Train Emergency) पर गिर जाए तो क्या होगा? क्या तब भी इन सभी लोगों की जिंदगी ऐसे ही चलती रहेगी? खैर इन सवालों को जवाब भी मिल गया है। हाल ही में नवी मुंबई के वशी स्टेशन (Navi Mumbai Vashi Station) पर ऐसा ही एक हादसा हुआ जिसके बाद यात्रियों ने जो किया उसका वीडियो देख आपका दिल भी गार्डन-गार्डन हो जाएगा।

Person got caught under the train, crowd pushes off the train and pulls them out. [SFW] byu/Cat_Of_Culture innavimumbai

मुंबई लोकल की वायरल वीडियो

पटरियों को क्रॉस कर जा रहा एक आदमी ट्रेन के पहियों के नीचे फंस गया। पनवेल की ओर जा रही लोकल ने इमरजेंसी ब्रेक तो लगा दी लेकिन आदमी नीचे ही फंसा था। ऐसे में उसे बाहर निकालने का कोई भी रास्ता नहीं सूझ रहा था। तभी वहां पर सब लोग इकट्ठा हुए और धक्का लगाकर बारह कोच को पटरी से सरका दिया।


Garlic Price: उज्जैन में चोर खेत से उड़ा ले गए पांच बोरा लहसुन, बढ़ती कीमतों के साथ चोरी की वारदातों में हुआ इजाफा

मुंबई लोकल के नीचे फंसा आदमी

कमेंट सेक्शन में यूजर्स लोगों के जज्बे की तारीफ कर रहे हैं। फिलहाल इस घटना में किसी को भी किसी तरह की चोट नहीं आई है। रेडिट पर सामने आई इस वीडियो की सभी तारीफ कर रहे हैं। बिना किसी पहचान के एक आदमी के लिए सारी भीड़ इकट्ठा हो गई। रेडिट पर शेयर की गई एक पोस्ट के मुताबिक पहले कुछ ही लोग धक्का लगा रहे थे बाद में उन्हें देखकर सभी इकट्ठा हो गए और देखते ही देखते सभी ने मिलकर ट्रेन को पटरी से धकेल दिया। इस तरह एक आदमी सुरक्षित बाहर आ गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।