Garlic Price Hike: आपने लोगों के घर से सामान चोरी होने की कई वारदातें सुनी होंगी लेकिन भारत में लगातार मौसम की मार झेल रहे किसानों के खेतों से सब्जियां (Vegetables Stolen) भी चोरी होने लगी हैं। पहले टमाटर (Tomato High Price) की आसमान छूती कीमतें और अब लहसुन के बढ़ते भाव (Garlic Price Increase) ने आम आदमी की जेब में ब्लैक होल करने का मन बना लिया है। बीते कुछ हफ्तों से बारत में कई जगहों पर लहसुन का रेट जरूरत से ज्यादा बढ़ गया है। बेमौसम बरसात (Rain in India) और मिट्टी की क्वालिटी में गिरावट के बाद महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश में लहसुन की पैदावार पर काफी असर पड़ा है।
उज्जैन में लहसुन चोरी की अपडेट
देश के अलग-अलग हिस्सों से इस तरह की चोरी के कई मामले सामने आए हैं। अहमदाबाद के एक एग्रीकल्चर प्रोड्यूस और मार्केट कमेटी से चोरों ने लहसुन के 14 बोरे चोरी कर लिए। सभी बोरों में कुल मिलाकर 140 किग्रा लहसुन था। एक बोरे लहसुन की कीमत 35000 रुपए बताई गई है। गोविंद सवासना ने इस चोरी के बारे में पुलिस को भी खबर दी। गोविंद के मुताबिक 3 फरवरी को वो 10-10 किलो के 105 बोरे लेकर मध्य प्रदेश से जमालपुर मार्केट बेचने के लिए निकला था। तभी स्टाफ ने बताया कि रिक्शा से 14 बोरे गायब हैं। बाद में सीसीटीवी फुटेज चेक की तो आदमी लहसुन चुराते हुए नजर आए।
नई बाजार दरों के मुताबिक लहसुन की औसत कीमत ₹21233 प्रति क्विंटल है। लहसुन की सबसे कम बाजार दर ₹8100 प्रति क्विंटल है और सबसे महंगा बाजार मूल्य ₹35000/क्विंटल है। ऐसे में लहसुन की कीमत आने वाले समय में और बढ़ने का भी अनुमान लगाया जा रहा है।