मुंबई मेट्रो में बुजुर्गों, दिव्यांगों और 12वीं तक के स्टुडेंट्स को देना होगा कम किराया, मिलेगा 25% तक डिस्काउंट का फायदा

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने शनिवार यानी 29 अप्रैल को यह ऐलान किया कि, 65 साल से ज्यादा के उम्र के बुजुर्ग, दिव्यांग और 12 वीं तक के स्टुडेंट्स को मुंबा मेट्रो की लाइन 2A और 7 पर लगने वाले किराये में छूट दी जाएगी। ऐसे यात्रियों को इन लाइनों पर लगने वाले किराये में 25 फीसदी तक की रियायत दी जाएगी। सीएम की तरफ से यह ऐलान महाराष्ट्र दिवस को मनाने के लिए किया गया है। बता दें कि महाराष्ट्र दिवस हर साल 1 मई को मनाया जाता है

अपडेटेड Apr 30, 2023 पर 10:42 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Mumbai Metro में अब बुजुर्गों, दिव्यांगों और 12वीं तक के स्टुडेंट्स को 25% तक कम किराया देना होगा

मुंबई मेट्रो (Mumbai Metr0) के यात्रियों के लिए एक बड़ी अपडेट है। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने शनिवार यानी 29 अप्रैल को यह ऐलान किया कि, 65 साल से ज्यादा के उम्र के बुजुर्ग, दिव्यांग और 12 वीं तक के स्टुडेंट्स को मुंबा मेट्रो की लाइन 2A और 7 पर लगने वाले किराये में छूट दी जाएगी। ऐसे यात्रियों को इन लाइनों पर लगने वाले किराये में 25 फीसदी तक की रियायत दी जाएगी। सीएम की तरफ से यह ऐलान महाराष्ट्र दिवस को मनाने के लिए किया गया है। बता दें कि महाराष्ट्र दिवस हर साल 1 मई को मनाया जाता है।

क्या कहा सीएम ने

राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (मुंबई वन) के हजारों धारकों को इसका बेनिफिट मिल सकेगा। साथ ही मुंबई वन पास पर 45 या 60 स्टुडेंट्स को इसका फायदा मिलेगा। सीएम शिंदे ने इस महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (MMMACL) और मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDAA) की तरफ से राज्य के निवासियों के लिए एक तोहफा बताया। यह संस्था मुंबई में मेट्रो लाइन 2A और 7 का संचालन करती है।

दिल्ली से भी पहले देश के इस महानगर में चली थी मेट्रो, आज भी पटरियों पर दौड़ रही देश की पहली और सबसे पुरानी मेट्रो रेल


किन किन इलाकों को जोड़ती है ये लाइन

मुंबई मेट्रो की 2-A जिसे कि यलो लाइन भी कहा जाता है वह अंधेरी वेस्ट में दहिसर ई और डीएन नगर को जोड़ती है। वहीं लाइन 7 अंधेरी ई और दहिसर ई (रेड लाइन) के बीच चलती है। किराये में छूट का फायदा लेने के लिए दिव्यांग व्यक्तियों को चिकित्सा या सरकारी प्रमाण पत्र जैसे वैध दस्तावेज जमा करने होंगे, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को आयु प्रमाण देना होगा। छात्रों को रियायत के लिए पात्र होने के लिए स्कूल आईडी के साथ अपने या अपने माता-पिता का पैन कार्ड दिखाना होगा। आदेश के मुताबिक इन दस्तावेजों को लाइन 2ए और 7 लाइन पर किसी भी टिकट विंडो पर दिखाया जा सकता है।

बुजुर्ग बसों में कर सकते हैं मुफ्त में सफर

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि उनकी सरकार ने स्टेट ट्रांसपोर्ट की बसों में बुजुर्गों के लिए मुफ्त यात्रा का प्रावधान किया है। वहीं महिलाओं को बस के किराये में 50 फीसदी तक कम किराया देना होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।