Get App

Musk vs Zuckerberg: एलॉन मस्क ने एक बार फिर मार्क जुकरबर्ग को दी चुनौती, ऐसे उठा मामला

Musk vs Zuckerberg: पिछले साल दुनिया के सबसे बड़े अमीरों में शुमार एलॉन मस्क (Elon Musk) और मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) पिछले साल 2023 में रिंग में भिड़ंत की संभावनाओं को लेकर सुर्खियों में थे। हालांकि यह भिड़ंत कभी हो नहीं पाई लेकिन अब एक बार फिर इसके आसार दिखने लगे हैं। जानिए एक बार फिर कैसे इसकी आहट हुई है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 07, 2024 पर 4:57 PM
Musk vs Zuckerberg: एलॉन मस्क ने एक बार फिर मार्क जुकरबर्ग को दी चुनौती, ऐसे उठा मामला
Musk vs Zuckerberg: पिछले साल लंबे समय तक एलॉन मस्क (Elon Musk) और मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) के भिड़ंत की खबरें छाई रहीं। अब एक बार फिर यह मुद्दा उठा है।

Musk vs Zuckerberg: पिछले साल दुनिया के सबसे बड़े अमीरों में शुमार एलॉन मस्क (Elon Musk) और मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) पिछले साल 2023 में रिंग में भिड़ंत की संभावनाओं को लेकर सुर्खियों में थे। हालांकि यह भिड़ंत कभी हो नहीं पाई लेकिन अब एक बार फिर इसके आसार दिखने लगे हैं। पिछले साल इसे लेकर माहौल काफी गर्म था कि टेस्ला (Tesla) के मालिक मस्क और मेटा (Meta) के मालिक जुकरबर्ग इटली में एक पिंजड़े में भिड़ सकते हैं जिसे मेटा (पूर्व नाम Facebook) और X (पूर्व नाम Twitter) पर लाइव दिखाया जाएगा। हालांकि ऐसा कुछ नहीं हुआ लेकिन इस बार फिर मस्क ने चर्चा छेड़ दी है। उन्होंने एक ट्वीट के जवाब में लिखा है कि वह जुकरबर्ग से कभी भी भिड़ने को तैयार हैं, बिना किसी नियम-कायदे के।

Musk vs Zuckerberg: फिर कैसे शुरू हुई चर्चा

एक ट्विटर हैंडल @dogeofficialceo ने कुछ फोटोज के साथ एक ट्वीट किया है। इसमें लिखा है कि टूर के दौरान टूर गाइड से जब एलॉन बनाम जुकरबर्ग के बारे में पूछा तो उसने हंसकर कहा कि वे लोग यानी इटली के लोग इसे देखना पसंद करेंगे। इसके बाद टूर गाइड ने जब डॉगक्वॉइन (DogeCoin) के बारे में बात करने लगा तो उसके कुछ डॉगक्वॉइन टिप में मिल गए। इसी ट्वीट के रिप्लाई में मस्क ने लिखा है कि वह किसी भी समय बिना किसी नियम-कायदे के जुकरबर्ग से भिड़ने को तैयार हैं। ट्विटर यूजर ने फिर लिखा है कि इसके टिकट का पेमेंट अगर डॉगक्वॉइन में होता है तो यह और भी शानदार होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें