Mustard Oil: सरसो का तेल सेहत का खजाना है। यह ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखता है। इसके साथ ही बॉडी को हेल्दी भी रखता है। सरसों के तेल में पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने का गुण भी मौजूद है। यह इम्यूनिटी को इम्प्रूव करता है। खाना पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाला सरसों का तेल बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन से भी बचाव करता है। सरसों का तेल गठिया के कारण होने वाले दर्द और सूजन से छुटकारा दिलाता है। यह तेल बेहतरीन टोनर के रूप में काम करता है। यह सिरदर्द, खांसी और गले की सर्दी जैसी समस्याओं को दूर करने में भी मदद करता है।
वैसे सरसों का तेल आम तौर पर हर घरों में इस्तेमाल होता है। सालों से सरसों के तेल को खाना बनाने के लिए भारतीय रसोई में उपयोग लाया जा रहा है। कच्ची घानी को इसका शुद्ध रूप माना जाता है। तेज खुशबू इसकी खासियत होती है। आइए जानते हैं इतने उपयोगी सरसों के तेल से बॉडी को कौन-कौन से फायदे हो सकते हैं।
सरसों के तेल में एंटीऑक्सीडेंट, ओमेगा -3 फैटी एसिड और ओमेगा -6 फैटी एसिड के साथ-साथ मोनो-असंतृप्त वसा, पॉलीअनसेचुरेटेड वसा, विटामिन ई, खनिज और आयरन जैसे पोषक तत्वों होते हैं। जिसके कारण यह तेल कई तरह की बीमारियों के लिए दवा के समान काम करता है। सरसों का तेल दांत से जुड़े दर्द में काफी फायदा करता है। इसके इस्तेमाल से मसूड़ों की सूजन और पेरियोडोंटाइटिस (मसूड़ों से जुड़ा संक्रमण) से छुटकारा मिलता है। साथ ही ओरल हाइजीन में भी सुधार होता है।
सरसों का तेल सर्दी-खांसी में काफी फायदा करता है। अगर नाक बंद हो गई है तो इससे राहत पाने के लिए उबलते पानी में सरसों के तेल की कुछ बूंदें डालें। इसके बाद भाप लें। इसके अलावा बंद नाक से आराम के लिए रोज सोने से पहले 1 चम्मच गर्म सरसों के तेल में 2-3 लहसुन की कलियों कुचकर मिश्रण बना लें और पैरों के तलवों में रगड़ें।
सरसों के तेल में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड अधिक मात्रा में होता है जो दिल की सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। स्टडीज के मुताबिक सरसों का तेल ट्राइग्लिसराइड, ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा ये बैड कोलेस्ट्रॉल भी कम करता है। जिससे दिल सुरक्षित रहता है। हालांकि एक्सपर्ट्स इस तेल का सेवन सीमित मात्रा में करने की सलाह देते हैं।
एक स्टडी के मुताबिक, सरसों के तेल में एंटी कैंसर गुण होते हैं, जो कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकने का काम करते हैं। कोलन कैंसर से प्रभावित चूहे पर हुए तेलों की स्टडी में भी इस बात का खुलासा हुआ है कि कैंसर को रोकने में सबसे ज्यादा प्रभावी सरसों तेल होता है।
कैंसर से बचाव के लिए सरसों के तेल का सेवन करें। खाना बनाने में सरसों तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं, या इसे सलाद में भी डालकर खाया जा सकता है।
गठिया के दर्द में मिलती है राहत
सरसों तेल गठिया, मांसपेशियों के दर्द, जोड़ों के दर्द में फायदेमंद साबित होता है। ठंड दिनों में दर्द से राहत पाने के लिए आप सरसों के तेल को धीमी आंच पर पकाकर प्रभावित अंग पर मालिश कर सकते हैं। इससे काफी फायदा होगा।
स्किन और बालों के लिए फायदेमंद
सरसों का तेल स्किन और बालों में (Mustard oil benefits for hair) भी बहुत फायदेमंद पाया गया है। यही वजह कि फेस या हेयर पैक में भी इस तेल का इस्तेमाल किया जाता है। सरसों का तेल फटी एड़ियों में भी राहत देता है। सरसों का तेल स्किन से जुड़ी दिक्कतें (Mustard oil benefits for skin) दूर करता है और हड्डियों को मजबूत करता है। इसलिए आमतौर पर छोटे बच्चों की मालिश (Daily massage with mustard oil) इसी तेल से की जाती है।