National Dengue Day 2023: भारत में हर साल 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाता है। इस दिन का मकसद इस वेक्टर जनित बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाना है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से आज के दिन कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन इस बीमारी को हड्डी तोड़ बुखार मानता है। यह गंभीर बीमारी जानलेवा भी साबित हो सकती है। डेंगू के सबसे आम लक्षण तेज बुखार, सिरदर्द, मतली, दाने और शरीर में दर्द हैं। कुछ मामलों में, डेंगू गंभीर हो सकता है और घातक हो सकता है। डेंगू मच्छरों से मनुष्यों में फैलता है।
