Credit Cards

Newspaper Bottom Colour: न्यूज पेपर के नीचे रंगीन डॉट बने होते हैं, जानिए क्या है इनका मतलब

Newspaper Bottom Colour: अखबार के पन्नों के नीचे बने चार रंगीन डॉट्स को रोज पेपर पढ़ते वक्त आप देखते होंगे। लेकिन कभी इन बिंदुओं पर ध्यान नहीं दिया होगा। खबरें पढ़ लिया और अखबार को साइड में कर दिया। इन बिंदुओं में गहरा राज छिपा है। जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जानिए क्या है इन रंगीन बिंदुओं का मतलब

अपडेटेड Jan 09, 2024 पर 4:51 PM
Story continues below Advertisement
Newspaper Bottom Colour: अखबार के पन्नों के नीचे बने चार डॉट्स को "CMYK" के नाम से जाना जाता है।

Newspaper Bottom Colour: हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में हमें बहुत सी चीजों का मतलब नहीं पता होता है। जैसे हमारे टूथपेस्ट पैक के नीचे दिए गए रंग का क्या मतलब होता है? हमारी जींस की जिप पर लिखे YKK का क्या मतलब होता है? घासलेट (मिट्टी का तेल) का रंग नीला क्यों होता है? जबकि वह प्राकृतिक रूप से रंगहीन होता है। इन सब बातों का अपना-अपना मतलब होता है। आप अपने घर पर रोजाना अखबार यानी न्यूज पेपर जरूर पढ़ते होंगे। न्यूज पेपर के नीचे आपने चार रंग के बिंदु जरूर देखे होंगे। क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर ये रंगीन बिंदु का क्या मतलब है? अखबार के नीचे के पेज में क्यों छापे गए हैं?

कभी आपके मन में यह सवाल उठा कि वह बिंदु अखबार में क्यों प्रकाशित किए जाते हैं? यह तो मुमकिन नहीं कि वह बिना किसी मतलब के प्रकाशित किए जाते हों। पेपर को आकार में कटने के लिए Crop marks उपयोगी होते हैं। ताकि छपाई की प्रक्रिया आसान तरीके से हो सके। इसके साथ-साथ, इन चिह्नों का उपयोग Trim Marks के रूप में भी होता है।

जानिए क्या है CMYK का मतलब


अक्सर गोले के आकार में किसी भी अखबार (हिंदी, अंग्रेजी) प्रकाशित इन गोलों को CMYK रंगों के नाम से जाना जाता है। इसका पूरा नाम Cyan, Magenta, Yellow, Key होता है। यह चार रंगों के बारे में बताते हैं। जिसका प्रिंटिंग प्रक्रिया में उपयोग होता है। Cyan नीले रंग, Magenta गुलाबी रंग, Yellow पीले रंग और Key (जिसे अक्सर Black के रूप में उपयोग किया जाता है) काले रंग को सूचित करता है। CMYK प्रिंटिंग प्रक्रिया में ये चार रंगों को मिलाकर बनाकर कई रंगों की छपाई करने में मदद करता है। जिससे हाई क्वालिटी और विविधता मिलती है। इन रंगो को अखबार में दिख रहे बाकि रंगो का आधार भी कहा जा सकता है।

Phone cover: फोन में कवर लगाते हैं तो हो जाएं अलर्ट, इन बातों को जानते ही फौरन फेंक देंगे

जानकारी के मुताबिक, अखबारों में छपाई के लिए इन रंगों की स्याही का इस्तेमाल किया जाता है। इन रंगों के मेल से ही फोटोज और अक्षरों के सारे रंग तैयार किए जाते हैं। इन रंगों की प्लेटें सही से लगी हैं या नहीं इसका पता इन गोलों से लगता है। इस तकनीक के जरिए यह भी पता चल जाता है कि एक दिन में कितने अखबार छपते हैं। आज भी ज्यादातर न्यूज पेपर इसी तकनीक का प्रयोग करते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।