अब शादी करने के लिए ले सकते हैं लोन, Marry now, pay later' सुविधा का उठाएं फायदा

अब तक फोन या दूसरी चीजों को खरीदने के लिए 'बाय नाउ, पे लेटर' फैसिलिटी उपलब्थ थी। अब मैरी नाउ पे लेटर फैसिलिटी भी शुरू हो गई है। इसके लिए एक फिनटेक कंपनी ने रेडिसन होटल से समझौता किया है। कंपनी का कहना है कि धीरे-धीरे यह फैसिलिटी पूरे देश में उपलब्ध कराने का प्लान है

अपडेटेड Mar 19, 2023 पर 2:28 PM
इस स्कीम के तहत कोई व्यक्ति मैक्सिमम 25 लाख रुपये का फंड हासिल कर सकता है। इस फंड को वापस चुकाने के लिए छह या 12 महीने का समय मिलेगा।

अब तक फोन खरीदने, फ्लैट किराया पर लेने और बड़े अमाउंट की खरीदारी के लिए 'बाय नाउ, पे लेटर' का इस्तेमाल हो रहा था। अब शादी के लिए भी यह फैसिलिटी शुरू हो गई है। इसका नाम है 'मैरी नाउ, पे लेटर' (MNPL)। करण सिंह ने जून में अपनी शादी के लिए इस फैसिलिटी का इस्तेमाल करने जा रहे हैं। उन्हें एक होटल में इस फैसिलिटी का विज्ञापन दिखा था। फरीदाबाद के रहने वाले सिंह ने इसके बार में जानकारियां हासिल की। उनका कहना है कि वह अपनी शादी के लिए अपनी पूरी सेविंग्स खर्च नहीं करना चाहते थे। इसलिए उन्होंने इस फैसिलिटी में दिलचस्पी दिखाई।

देशभऱ में उपलब्ध होगी MNPL

सिंह की बातचीत Sankash से हुई। उन्होंने बताया कि छह महीने के लिए उन्हें 2 लाख रुपये का लोन मिल गया। इस फैसिलिटी के तहत वेडिंग स्पेस Radisson Hotels में मिलता है। इसके लिए ट्रेवल फिनेटक प्लेटफॉर्म ने रेडिसन से पार्टनरशिप की है। उसका इरादा MNPL स्कीम को देशभर में उपलब्ध कराने की है।


वेडिंग मार्केट में बिजनेस के बड़े मौके

SanKash के सीईओ और को-फाउंडर आकाश दहिया ने कहा, "हमारे पास पहले फ्लाई नाउ, पे लेटर था। उसके बाद Sail now, pay later आया। अब हम रेडिसन के साथ मिलकर स्टे नाउ पे लेटर की सुविधा दे रहे हैं। उसके बाद हमें इस प्लान का ख्याल आया। रेडिसन का 20 फीसदी रेवेन्यू फूड एंड बेवरेज से आता है। इसमें मैरिज मार्केट की बड़ी हिस्सेदारी है। हमने दिल्ली एनसीआर में पायलट किया। उसके बाद हमें 100 लोगों के सवाल मिले। इनसे करीब 8 करोड़ रुपये का बिजनेस मिल सकता था।"

लोग दिखा रहे MNPL में काफी दिलचस्पी

MNPL स्कीम राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी उपलब्ध है। इसे पूरे देश में धीरे-धीरे लॉन्च किया जा रहा है। दहिया ने कहा कि इस साल के अंत तक यह फैसिलिटी रेडिसन के सभी होटल में उपलब्ध हो जाएगा। उन्होंने कहा, "हम उत्तर प्रदेश में आगरा में भी प्रॉपर्टीज लॉन्च कर रहे हैं। नाथद्वारा, जयपुर, चंडीगढ़ और पुणे सहित दूसरे शहरों में यह सुविधा लॉन्च होने जा रही है।" उन्होंने कहा कि जिन जगहों में यह फैसिलिटी उपलब्ध है, वहां रोजाना हमें 50 से अधिक लोगों के सवाल मिल रहे हैं।

MNPL कैसे काम करता है?

दहिया ने बताया कि इस स्कीम के तहत कोई व्यक्ति मैक्सिमम 25 लाख रुपये का फंड हासिल कर सकता है। इस फंड को वापस चुकाने के लिए छह या 12 महीने का समय मिलेगा। दहिया ने कहा कि अगर कोई कस्टमर अभी शादी करता है और बाद में पेमेंट करने की फैसिलिटी लेता है तो Sankash उसकी मदद करता है। चार से छह घंटे में एप्रूवल के बाद हम पैसै कस्टमर के नाम से रेडिसन को पेमेंट कर देते हैं। छह महीने के लिए हम किसी तरह का इंटरेस्ट नहीं लेते हैं। अगर कस्टमर 12 महीने का रीपेमेंट पीरियड सेलेक्ट करता है तो उसे हर महीने 1 फीसदी इंटरेस्ट चुकाना पड़ता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।