Get App

Odisha Train Accident: ओडिशा ट्रेन हादसे की जांच के बीच CBI ने बालासोर के लापता स्टेशन इंजीनियर के घर को किया सील

CBI ने अपनी प्रारंभिक जांच के दौरान एक अज्ञात स्थान पर इंजीनियर से पूछताछ की थी। केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम 16 जून को बालासोर से निकली थी, लेकिन सोमवार को अचानक लौटी और सिग्नल जेई के घर को सील कर दिया। हादसे के बाद इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम के साथ छेड़खानी करने का अंदेशा जताया गया था

Akhileshअपडेटेड Jun 20, 2023 पर 10:56 AM
Odisha Train Accident: ओडिशा ट्रेन हादसे की जांच के बीच CBI ने बालासोर के लापता स्टेशन इंजीनियर के घर को किया सील
Odisha Train Accident: CBI ने 6 जून को ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे की जांच अपने हाथ में ली थी

Odisha Train Accident: ओडिशा में दो जून को हुए भीषण ट्रेन हादसे की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने सोमवार को बालासोर में सोरो सेक्शन सिग्नल जूनियर इंजीनियर (JE) के घर को सील कर दिया। बालासोर में किराए के मकान में रहने वाले इंजीनियर से जांच एजेंसी ने हाल ही में पूछताछ की थी, लेकिन वह अब अपने परिवार के साथ लापता हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि बहानागा रेलवे स्टेशन (बालासोर) में हुई दुर्घटना के बाद से सिग्नल JE से सीबीआई ने पूछताछ की थी। इसके बाद से वह परिवार समेत गायब है। फिलहाल उसकी तलाश जारी है।

CBI ने अपनी प्रारंभिक जांच के दौरान एक अज्ञात स्थान पर इंजीनियर से पूछताछ की थी। केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम 16 जून को बालासोर से निकली थी, लेकिन सोमवार को अचानक लौटी और सिग्नल जेई के घर को सील कर दिया। हादसे के बाद इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम के साथ छेड़खानी करने का अंदेशा जताया गया था। इसके बाद जांच एजेंसी मामले में शामिल हुई थी। बता दें कि ट्रेन संचालन की सुरक्षा सुनिश्चित करने में एक सिग्नल जूनियर इंजीनियर महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वे सिग्नल, ट्रैक सर्किट, पॉइंट मशीन और इंटरलॉकिंग सिस्टम सहित सिग्नलिंग उपकरण के रखरखाव और मरम्मत में शामिल हैं।

ओडिशा ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या 292 तक पहुंची

इस बीच, एक अधिकारी ने कहा कि बालासोर ट्रेन दुर्घटना में मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 292 हो गई। पश्चिम बंगाल के एक 24 वर्षीय यात्री की कटक के एक सरकारी अस्पताल में मौत हो गई। कुल मिलाकर, इस महीने की शुरुआत में ट्रिपल ट्रेन दुर्घटना में 287 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच अन्य ने अस्पतालों में दम तोड़ दिया, जबकि 1,208 घायल हो गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें