Credit Cards

हाई ब्लड प्रेशर और स्किन के लिए अमृत है यह तेल, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

Olive oil: हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए ऑलिव ऑयल का सेवन करना बेहद फायदेमंद माना गया है। ये आर्टरीज को हेल्दी बनाए रखने और शरीर में ब्लड फ्लो को ठीक करने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कुकिंग, कॉस्मेटिक्स, मेडिसिन, साबुन में किया जाता है। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैट भरपूर माना में पाया जाता है। जिससे कब्ज की समस्या ठीक हो सकती है

अपडेटेड Mar 15, 2023 पर 1:19 PM
Story continues below Advertisement
हार्ट, डायबिटीज, ब्रेन आदि के लिए ऑलिव ऑयल फायदेमंद माना जाता

Olive oil: आज कल की भाग दौड़ भरी जिंदगी, खराब लाइफ स्टाइल और खान पान पर खास तौर से ध्यान देने पर कई तरह की बीमारियां बढ़ती जा रही हैं। हाई ब्लड प्रेशर (Hypertension) की समस्या लोगों में तेजी से बढ़ रही है। पहले हाई ब्लड प्रेशर ज्यादातर बुजुर्गों में देखने को मिलता था। लेकिन अब यह परेशानी कम उम्र के लोगों में भी आम है। हाई ब्लड प्रेशर की वजह से आपको हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। हाई बीपी को कंट्रोल करने के लिए आपको खानपान और लाइफस्टाइल पर खास तौर से ध्यान देने की जरूरत है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए ऑलिव ऑयल (जैतून का तेल) का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।

ऑलिव ऑयल यानी जैतून का तेल साबुत ऑलिव की प्रेसिंग से बनाया जाता है। लोग जैतून के तेल का इस्तेमाल कुकिंग, कॉस्मेटिक्स, मेडिसिन, साबुन आदि बनाने में करते हैं। कई डिशेस में साबुत या कटे हुए ऑलिव का इस्तेमाल किया जाता है। यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं।

हाई ब्लड प्रेशर


ऑलिव ऑयल के तीन प्रकार या ग्रेड होते हैं। एक्स्ट्रा वर्जिन, वर्जिन और रिफाइंड। इसमें एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल को सबसे बेहतरीन तेल माना जाता है। एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल बहुत अधिक हेल्दी होता है। इसके पावरफूल एंटीऑक्सीडेंट्स के कारण यह हार्ट, ब्रेन, जोड़ों आदि के लिए काफी फायदेमंद होता है। एक्स्ट्रा वर्जिन ऑयल को अपनी डाइट में शामिल करने से हार्ट डिजीज का रिस्क कम हो जाता है। इसमें मौजूद एक्टिव कंपाउंड्स ब्लड प्रेशर को लो रखते हैं। कुल मिलाकर जैतून तेल के सेवन से हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

Blood Sugar: खाने से पहले बढ़ा है ब्लड शुगर, इन चीजों का करें सेवन फौरन होगा कंट्रोल

स्किन और बालों के लिए फायदेमंद

जैतून के तेल में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन E के गुण पाए जाते हैं। ये स्किन से झुर्रियों, मुंहासों और रूखेपन को दूर करता है। चेहरे के लिए जैतून का तेल सबसे अच्छा माना जाता है। अगर आपके पास मेकअप हटाने का क्लींजर नहीं है तो आप जैतून के तेल का इस्‍तेमाल क्‍लींजर की तरह कर सकते हैं। जैतून का तेल बालों को भी कंडीशन करता है।

हड्डियां होंगी मजबूत

हड्डियों के दर्द से राहत पाने के लिए आप जैतून के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैतून के तेल में कैल्शियम के अलावा ऐसे कई गुण पाए जाते हैं, जो ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं।

कैंसर

जैतून के तेल में एंटी-ऑक्सीडेंट के साथ-साथ विटामिन A, विटामिन D, विटामिन E, विटामिन K और B -कैरोटिन की मात्रा पाई जाती है। इससे कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के खतरे को कम करने में मदद मिलती है।

कब्ज

जैतून का तेल कब्‍ज में काफी फायदेमंद होता है। इसमें भारी मात्रा में मोनोअनसैचुरेटेड फैट होता है। इससे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट और पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके नियमित सेवन से कब्ज की समस्या में आराम मिल सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।