Blood Sugar: डायबिटीज लाइफस्टाइल से जुड़ी एक ऐसी बीमारी है। जिसमें खान-पान पर खास तौर से ध्यान देना बेहद जरूरी है। अगर आप बिना सोचे समझे खाएंगे तो ये आपका ब्लड शुगर लेवल असंतुलित हो सकता है। ऐसे में डायबिटीज की समस्या बढ़ सकती है। लिहाजा डायबिटीज के मरीजों को खाने से पहले सोचने-समझने की जरूरत है। डायबिटीज के मरीजों को सुबह खाली पेट उन्हीं चीजों को खाना चाहिए जो आपके ब्लड शुगर को अचानक बढ़ने से रोके। इसके साथ ही बढ़े हुए ब्लड शुगर को कम करने में मदद कर सके।
सुबह खाली पेट हमारा ब्लड शुगर 70 से 100 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर के बीच में होता है जिसे फॉस्टिंग शुगर कहते हैं। सुबह खाली पेट जिन लोगों के ब्लड में शुगर का स्तर 100 से 126 mg/dl के बीच होता है उनमें प्री डायबिटीज के लक्षण मौजूद होते हैं। अगर ब्लड में शुगर का स्तर 130 mg/dl या उससे अधिक होता है तो आप डायबिटीज के शिकार हैं।
सुबह के नाश्ते के 2 घंटे बाद 130 से 140 mg/dl ब्लड शुगर को सामान्य माना जाता है। खाने के बाद इससे ज्यादा शुगर का स्तर बढ़ना आपको डायबिटीज का मरीज बताया जाएगा। अगर ब्लड में शुगर का स्तर 200 से 400 mg/dl के बीच है तो यह खतरनाक साबित होता है। इस स्थिति में मरीज के बॉडी में बाकी आर्गन को खतरा हो सकता है। ब्लड में शुगर का स्तर बढ़ने से दिल का दौरा, ब्रेन स्ट्रॉक और मल्टीपल आर्गन फेलियर हो सकते हैं। ऐसे में डायबिटीज को कंट्रोल में रखना बेहद जरूरी है। अगर यह बढ़ता गया तो अंधापन, दिल का दौरा और किडनी से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
सुबह खाली पेट इन चीजों का करें सेवन
जामुन का रस सुबह सबसे पहले पीना डायबिटीज (jamun juice for diabetes) कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। दरअसल, जामुन इंसुलिन के प्रोडक्शन को बढ़ावा देता है और ब्लड शुगर को कम करने में मदद करता है। जामुन का रस फाइबर से भी भरपूर होता है जो कि मेटाबोलिज्म को तेज करता है और पेट को स्वस्थ रखता है।
दालचीनी और तेजपत्ता की चाय
दालचीनी की चाय ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करती है। दालचीनी में पॉलीफेनोलिक्स (polyphenolics) होते हैं जो कि ब्लड शुगर और इंसुलिन सिग्नलिंग को प्रभावित करता है। ब्लड शुगर को कम करने में मदद करते हैं। ये खास तौर पर फास्टिंग शुगर को कम करने में मददगार है। इसके अलावा ये कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में भी मददगार है जो कि दिल को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। तेजपत्ता में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, कैल्शियम, सेलेनियम, आयरन, कॉपर और पोटैशियम पाया जाता है। ऐसे में अगर आप रोज सुबह तेज पत्ता की चाय पीते हैं तो यह सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद साबित होगा।
तेजपत्ता से चाय बनाने के लिए आपको 3 तेजपत्ता चाहिए। इसके लिए एक चुटकी दालचीनी पाउडर, 2 कप पानी, नींबू और शहद की जरूरत पड़ेगी। पहले पत्तों को धो लें और किसी बर्तन में पानी उबालने के लिए रख दें। अब इसमें तेजपत्ता और दालचीनी पाउडर मिला दें। इसे करीब 10 मिनट तक पकाएं। गैस बंद कर दें और चाय को छान लें। अब इसमें स्वाद के हिसाब से शहद और नींबू मिला दें। बस आपकी तेज पत्ता वाली चाय तैयार हो गई।