Omicron: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन (Omicron) से संक्रमित एक मरीज सामने आया है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली में ओमीक्रोन का पहला मामला सामने आया है। विदेश से आए 12 लोगों के सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए थे। जिनमें से 11 लोगों को सामान्य कोरोना है, लेकिन 12वां व्यक्ति ओमीक्रोन पॉजिटिव है। ये व्यक्ति अफ्रीकी देश तंजानिया से भारत आया था। इस शख्स से जुड़े गए 6 लोगों के सैंपल का भी जीनोम सीक्वेंसिंग कराया गया था। फिलहाल मरीज दिल्ली LNJP अस्पताल में भर्ती है।
