Get App

क्या दिल्ली के लिए बड़ा खतरा बना Omicron? 80-90% कोविड सैम्पल्स में मौजूद हैं इसके sub-lineages

रिसर्चर्स ने कहा कि नमूनों में Omicron के आठ sub-lineages पाए गए हैं। हालांकि, एक्सपर्ट्स अभी इस बात की स्टडी कर रहे हैं कि Omicron के कौन से sub-lineage और recombinant सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 26, 2022 पर 8:51 AM
क्या दिल्ली के लिए बड़ा खतरा बना Omicron? 80-90% कोविड सैम्पल्स में मौजूद हैं इसके sub-lineages
दुनिया भर में कोविड-19 के ओमीक्रोन (Omicron) स्ट्रेन का असर खासा ज्यादा दिख रहा है और यह अभी तक सबसे तेज फैलने वाला वेरिएंट है

Omicron : दिल्ली में कोविड-19 (covid19) के मरीजों से लिए गए 80-90 प्रतिशत रक्त और गले के स्वैब सैम्पल्स में ओमीक्रोन के सब वेरिएंट्स (Omicron sub-variants) पाए गए हैं। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नेशनल सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल (NCDC) और इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियारी साइंसेज (ILBS) के रिसर्चर्स के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। रिसर्चर्स ने कहा कि नमूनों में Omicron के आठ sub-lineages पाए गए हैं।

भारत में दिख रहा खासा असर

हालांकि, एक्सपर्ट्स अभी इस बात की स्टडी कर रहे हैं कि Omicron के कौन से sub-lineage और recombinant सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हैं।

दुनिया भर में कोविड-19 के ओमीक्रोन (Omicron) स्ट्रेन का असर खासा ज्यादा दिख रहा है और यह अभी तक सबसे तेज फैलने वाला वेरिएंट है। इस वेरिएंट के चार सब-टाइप्स BA.1, BA.2, BA.3 और BA.4 हैं। इनमें से BA.1 और BA.2 का भारत में ज्यादा असर दिख रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें