आम बोलचाल की भाषा में इन दिनों अंग्रेजी के शब्दों का प्रचलन काफी ज्यादा बढ़ गया है। कई ऐसे अंग्रेजी के शब्द हैं, जिन्हें हिंदी में भी मान्य कर दिया है। यहां तक अन्य कई क्षेत्रीय भाषाओं में भी अंग्रेजी के शब्द मान्य है। ऐसे ही आपने ओयो होटल के बारे में भी नाम सुना होगा। ओयो होटल, रूम्स काफी सुर्खियों में रहते हैं। आप इन होटलों में कभी रुके भी होंगे। लेकिन बहुत से ऐसे लोग हैं, जिन्हें नहीं मालूम है कि आखिर ये ओयो होटल या रूम क्या है। ओयो का फुल फॉर्म क्या, इसके फाउंडर कौन हैं? ऐसे में अगर आप भी कुछ इसी तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं तो हम आपकी काफी अच्छी मदद कर सकते हैं।
अगर आप ओयो होटल या कोई भी होटल का कमरा बुक कर रहे हैं तो सबसे पहले उसकी जांच पड़ताल जरूर कर लें। कमरे में घुसने के बाद उसे पुरा अंधेरा कर दें। इसके बाद आप संदिग्ध जगह पर अपने फोन का कैमरा ऑन कर लें। ये संदिग्ध जगह घड़ी, अलमारी, बेड, शीशा, पंखा, टीवी, लाइट और फूलदान हो सकता है। अगर आपको इसके अलावा भी कुछ दिखता है तो वहां आप अपने फोन का कैमरा ओपन करके डिस्प्ले पर नजर डालें। डिस्प्ले पर कोई भी हल्का ब्लिप हो तो समझें जरूर कोई कैमरा मौजूद है। छिपे हुए कैमरे से निकलने वाली रोशनी को आप अपने कैमरे के लेंस द्वारा छोटी रोशनी के रूप में देख सकेंगे।
होटल बुकिंग साइट OYO का फुलफॉर्म ऑन योर ओन (On Your Own) है। OYO के फाउंडर और मालिक रितेश अग्रवाल ने शुरुआत में इसका नाम ‘ओरावल’ रखा था। बाद में साल 2013 में, उन्होंने इसका नाम बदलकर OYO रूम्स कर दिया था। यह भी देखा गया है कि कई कपल गुड टाइम स्पेंड करते हैं। हालांकि कई अन्य कारण से OYO होटल बदनाम भी है। अपने होटल्स रूम के वॉशरूम को भी हर जगह से जांच लें। अगर आपको कोई संदिग्ध चीज दिखती है तो उसे ढक दें। उसे भी पूरी तरह से अंधेरा कर फ्लैशलाइट जलाकर चेक करें। अगर लाइट में कोई भी प्रतिबिंब दिखता है तो आसपास कैमरा हो सकता है।
इनके फुल फॉर्म भी जानना है जरूरी
खुदाई करने वाली इस मशीन के जितना पॉपुलर अन्य कोई और मशीन नहीं है। JCB इस मशीन का नहीं, बल्कि इसे बनाने वाली कंपनी का नाम है। इसका फुल फॉर्म Joseph Cyril Bamford है।
आजकल वॉट्सएप का जमाना है। लेकिन, एसएमएस की खासियत को नकारा नहीं जा सकता है। SMS का फुल फॉर्म Short Message Service होता है।
लग्जरी कार निर्माता कंपनी BMW का पूरा नाम Bavarian Motor Works है। BMW जर्मनी की ऑटोमोबाइल कंपनी है। इसकी स्थापना कार्ल रैप ने साल 1916 में की थी। शुरुआत में कंपनी का नाम रैप मोटर वर्क्स था।