Get App

पाकिस्तान में बढ़ा ‘मानसूनी दुल्हन’ का चलन, वजह जानकर दिमाग रह जाएगा सन्न

Child Marriage in Pakistan: पाकिस्तान में भी बारिश का मौसम चल रहा है। लेकिन इस बार यह मौसम पड़ोसी देश में कच्ची उम्र की लड़कियों के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं है। माता-पिता अपनी बेटियों का निकाह कम उम्र में ही अधेड़ों के साथ रचा रहे हैं। सिंध के इलाके में ऐसी घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। इसकी बड़ी वजह जानकर आपका दिमाग सन्न रह जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 21, 2024 पर 1:52 PM
पाकिस्तान में बढ़ा ‘मानसूनी दुल्हन’ का चलन, वजह जानकर दिमाग रह जाएगा सन्न
Child Marriage in Pakistan: पाकिस्तान में माता-पिता परिवार का खर्च चलाने के लिए कच्ची उम्र में लड़कियों का निकाह कर रहे हैं।

पाकिस्तान में हर साल आने वाली बाढ़ से लोगों की हालत बेहद खस्ता हो गई है। बारिश का मौसम आते ही लोगों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की आर्थिक हालत बेहद खस्ता हो गई है। ऐसे में मां-बाप पैसों के बदले अपनी छोटी लड़कियों की शादी अधेड़ उम्र के लोगों के साथ करा रहे हैं। ऐसे कई मामले सामने आए हैं। जिनमें 13-14 साल की लड़कियों की शादी उनसे दोगुने उम्र के लड़कों के साथ की जा रही है। कुल मिलाकर पाकिस्तान में बाल विवाह तेजी से बढ़ रहा है। लड़कियों के माता-पिता को ऐसे निकाह से पैसे मिलते हैं। जिससे उनका घर खर्च चलता है।

पाकिस्तान में बाल विवाह के मामलों में कमी आ रही थी, लेकिन साल 2022 की विनाशकारी बाढ़ के बाद से इसकी दर फिर से बढ़ रही है। देश में खेती के लिए अहम समझी जाने वाली मानसून की बारिश मौसम जलवायु परिवर्तन के चलते तेज हो गई है। जिससे बाढ़ और फसलों को नुकसान हो रहा है। बता दें कि पाकिस्तान में विवाह के लिए कानूनी उम्र अलग-अलग क्षेत्रों में 16 से 18 के बीच है।

पाकिस्तान में बढ़ा मानसून दुल्हन का नया चलन

कहा जाता है कि पाकिस्तान में हर साल बाढ़ आती है। ऐसे में लोगों के सामने जीवन गुजारना मुश्किल हो जाता है। लिहाजा मां-बाप अपने बच्चों और परिवार की सुरक्षा के लिए लड़कियों का निकाह कर रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तान में मानसून दुल्हन का नया चलन तेजी से बढ़ रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिंध के खान मोहम्मद मल्लाह जैसे गांवों में बाल विवाह के मामले तेजी से बढ़े हैं। यहां के मा-बाप कच्ची उम्र में अपनी बेटियों का निकाह कर रहे हैं। बदले में उन्हें पैसे मिलते हैं। एक शख्स ने बताया कि उन्होंने अपनी 13 साल की बेटी का निकाह किया है। इसके लिए 2 लाख पाकिस्तानी रुपये मिले हैं। इस इलाके में यह बड़ी रकम मानी जा रही है। यहां के परिवार करीब 80 रुपये में रोजाना गुजारा करते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें