Get App

बेटी ने Arrange Marriage से किया इनकार, तो मां-बाप ने उतारा मौत के घाट, हुई उम्र कैद

इटली में पाकिस्तानी कपल ने बेटी का खून इसलिए कर दिया क्योंकि वो कजिन से शादी से मना कर रही थी। घरवाले उसके बॉयफ्रेंड से शादी के फैसले के खिलाफ थे। ऐसे में उसके अंकल के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतारा। अब अदालत ने उन्हें मर्डर के केस में उम्र कैद की सजा सुनाई है। जानिए क्या है पूरा मामला-

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 20, 2023 पर 8:36 AM
बेटी ने Arrange Marriage से किया इनकार, तो मां-बाप ने उतारा मौत के घाट, हुई उम्र कैद
पाकिस्तानी कपल ने बेटी के शादी के इनकार के बाद उठाया खौफनाक कदम

पाकिस्तानी कपल को हाल ही में इटली की एक अदालत ने 2021 में बेटी के कत्ल के जुर्म में उम्र कैद की सजा सुनाई है। बेटी के अरेंज शादी से इनकार के बाद कपल काफी ज्यादा नाराज हुआ। इस केस का ट्राएल बीते कुछ सालों में हुए हाई प्रोफाइल केस में से एक था। 18 साल की समान अब्बास बोलोज्ना के पास नोवेलारा में रह रही थीं। अचानक मई 2021 को वो गायब हो गईं। परिवार उन पर लगातार पाकिस्तान में उनके कजिन से शादी का दवाब बना रहा था।

चाचा ने किया काम तमाम

सेंट्रल इटली के Reggio Emilia के एक ट्रिब्युनल के मुताबिक ये खून माता-पिता ने लड़की अंकल से करवाया था। चाचा ने अपनी ही भतीजी का गला घोंटकर उसे मौत के नींद सुला दिया। चाचा को जहां 14 साल की सजा हुई है। साथ ही कजिन के साथ अफेयर का भी खुलासा हुआ। समान ने अपने माता-पिता की शिकायत पुलिस में कर दी थी। इसके बाद सोशल वर्कर्स की मदद से उन्हें नवंबर 2020 को एक शेल्टर में रखा गया। हालांकि अपने पासपोर्ट के लिए अप्रैल 2021 को समान को अपने माता-पिता के पास जाना पड़ा।घरवाले उसके बॉयफ्रेंड से शादी के फैसले के खिलाफ थे।

बॉयफ्रेंड की शिकायत के बाद हुआ खुलासा

बॉयफ्रेंड ने एक दिन अचानक पुलिस में कंप्लेंट कर दी। समान काफी दिनों से लापता थी। समान के पेरेंट्स के घर में पुलिस ने मई में छापा मारा। तब तक दोनों पाकिस्तान निकल चुके थे। समान को अप्रैल 30 औऱ 1 मई के बीच मौत की नींद सुलाया गया था। सीसीटीवी कैमरा में घर से बाहर पांच लोगों को जाते देखा गया। सबके हाथों में बाल्टियां, कुदालें और फावड़े दिखाई दिए। ढाई घंटों के बाद सभी वापिस आए।

मां अभी भी फरार

एक साल बाद एक फार्म हाउस में अब्बास की लाश मिली। किसी ने अब्बास की गर्दन को बुरी तरह से तोड़ दिया था। अब्बास के भाई ने बताया कि उसने पिता को चाचा के हाथों उसकी बहन के खून के बारे में सुन लिया था। पिता शब्बार अब्बास को अगस्त 2023 में गिरफ्तारी के बाद इटली भेज दिया गया।दानिश हस्नैन को फ्रांस से गिरफ्तार किया गया वहीं उसके कजिन्स की गिरफ्तारी स्पेन से की गई। चारों आदमियों पर जहां ट्राएल चला वहीं मां नाजिया शाहीन अभी भी फरार हैं, ऐसे में उनके पाकिस्तान में होने की अपडेट है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें