110 की उम्र में की चौथी शादी, पहले से हैं तीन बीवियां और 84 लोगों का बड़ा परिवार

पाकिस्तान के पख्तूनवां के रहने वाले एक 110 साल के बुजुर्ग हैं जिन्होंने इस उम्र में भी चौथी शादी कर सबको हैरत में डाल दिया है। पहले से ही घर में 84 सदस्य हैं ऐसे में इस उम्रदराज आदमी के परिवार में अब एक और सदस्य आ चुका है। इसकी नई पत्नी की उम्र बड़े बेटे से भी पंद्रह साल छोटी है।

अपडेटेड Aug 22, 2023 पर 2:28 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
110 साल के इस पाकिस्तानी युवक का नाम अब्दुल हन्नान है।

पाकिस्तान में एक शख्स ने 110 की उम्र में चौथी शादी की। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनवां के रहने वाले इस आदमी ने जिस उम्र में ये शादी रचाई है उसे जानकर हर कोई दंग है। इस उम्र में अकसर लोग अपनी जिंदगी के आखिरी पड़ाव को शांति से गुजारना पसंद करते हैं। 5000 रुपए की मेहर अदा कर इस शख्स ने 55 साल की औरत से शादी की है। इस आदमी के परिवार में कुल 84 लोग हैं। अब सदस्यों की संख्या में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद जताई जा रही है।

परिवार में है 84 लोग

110 साल के इस पाकिस्तानी युवक का नाम अब्दुल हन्नान है। अब्दुल की चौथी शादी काजी मोहम्मद अरशद ने करवाई। मनशेहरा जिले के पूर्व पार्षद भी इस शादी में शामिल हुए और इसके गवाह बने। रिपोर्ट के मुताबिक अब्दुल हन्नान के परिवार में 84 लोग हैं। पहले की तीन पत्नियों से हन्नान को 12 बच्चे हुए जिसमें से 6 लड़कियां और 6 लड़के हैं। इन भाई-बहनों से आगे हुए बच्चों की संख्या भी बहुत है। अब्दुल हन्नान के सबसे बड़े बेटे की उम्र ही 70 साल है।

करीना कपूर खान बच्चों के साथ देखेंगी Chandrayaan 3 की चांद पर लैंडिंग

55 साल की बीवी 

अब्दुल हन्नान की सबसे छोटी पत्नी की उम्र हन्नान के पहले बेटे से 15 साल कम है। बता दें कि अब्दुल के परिवार से भी बड़ा परिवार भारत में है। भारत के मिजोरम के बटवंग गांव में दुनिया का सबसे बड़ा परिवार रहता है। इस परिवार के मुखिया जिओना चाना हैं। रिपोर्ट के मुताबिक जिओना की 39 पत्नियां हैं और 90 से ज्यादा बच्चे हैं। अगर सही से हिसाब लगाया जाए तो जिओना चाना के परिवार में 180 से भी ज्यादा सदस्य हैं। इस हिसाब से अब्दुल हन्नान का परिवार जिओना के परिवार से काफी छोटा है।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।