भारत पहुंची पाकिस्तानी महिला, कोलकाता के आदमी के लिए छोड़ा अपना मुल्क, रचाएंगी शादी

सीमा हैदर के पाकिस्तान से भारत आने के बाद से अब एक और महिला शादी के लिए भारत आई हैं। कोलकाता में अपने मंगेतर से शादी करने के लिए महिला ने कानूनी तरीके से वीजा के लिए अप्लाई किया। दो बार वीजा रिजेक्ट होने के बाद अब तीसरी बार सफलता मिली। कराची की रहने वाली खानुम वाघा बॉर्डर क्रॉस कर भारत आईं।

अपडेटेड Dec 06, 2023 पर 9:31 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सरहद पार कर महिला आई भारत करने अपने मंगेतर से शादी

मंगलवार को एक महिला ने वाघा अटारी इंटरनेशनल बॉर्डर को पार किया। महिला कोलकाता के एक आदमी से शादी करने वाली हैं। दोनों की शादी जनवरी में फिक्स की गई है। कराची की रहने वाली जैवेरिया खानुम भारत के अमृतसर में पाकिस्तान के अटारी से एंट्री की। उनके स्वागत के लिए खुद उनके मंगेतर समीर खान वहां पहुंचे हुए थे। इसके साथ ही परिवार के सदस्य ढोल के साथ उनका भारत में स्वागत किया।

भारत आने के लिए लगा वीजा

दो बार वीजा रिजेक्ट होने के बाद खानुम को अब जाकर 45 दिनों का वीजा मिला है। कोरोना की वजह से उनके प्लान पांच साल आगे खिसक गए। मीडिया से बात करते हुए कपल ने बताया कि उनकी शादी अगले साल जनवरी में होने जा रही है। खानुम ने बताया कि उन्हें 45 दिनों का वीजा मिला है। यहां पहुंचने पर मुझे बेहद खुशी हुई है। यहां पहुंचते ही मुझे ढेर सारा प्यार मिला है। साथ ही खानुम ने बताया कि दो बार वीजा ना मिलने के बाद मुझे तीसरी बार सफलता मिली है। ये हैप्पी एंडिंग के साथ साथ हैप्पी शुरुआत भी है। खानुम भारत आकर शादी के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।


तस्वीर से पक्का हुआ रिश्ता

घर पर भी सभी लोग बहुत खुश थे। खानुम आगे कहती हैं कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मुझे पांच साल बाद वीजा मिला है। समीर ने बताया कि कैसे उसकी मुलाकात खानुम से हुई। कहते हैं कियह मई 2018 में शुरू हुआ। मैं जर्मनी से घर आया था । मैंने अपनी मां के फोन पर उसकी तस्वीर देखी और अमैंने अपनी मां से कहा कि मैं जावेरिया से शादी करना चाहता हूं।"

Forbes लिस्ट में निर्मला सीतारमण को मिला 32वां स्थान, शक्तिशाली महिलाओं में हुआ नाम शामिल

कोलकाता में होगी शादी

समीर ने कहा इससे पहले वीजा दो बार खारिज कर दिया गया था और बीच में कोविड महामारी थी। साथ ही समीर ने वीजा के लिए भारत सरकार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, "मेरी मां अब बहुत खुश हैं कि अगले साल जनवरी में हमारी शादी होगी।" खान ने कहा कि जर्मनी में रहने के दौरान अफ्रीका, स्पेन, USA  और दूसरे देशों में रह रहे उनके दोस्त शादी में शामिल होने के लिए आएंगे। कपल ने अमृतसर से कोलकाता की फ्लाइट ली और डेस्टिनेशन की ओर रवाना हो गए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।