Papaya: खाली पेट पपीता खाने के हैं कई फायदे, नसों में चिपका कोलेस्ट्रॉल और आंतों की गंदगी का होगा नाश

Papaya: पपीता कैलोरी में कम होता है और इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में पपीता खाने से वजन नियंत्रण में रहता है। यहां तक कि कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित रखता है। इतना ही नहीं पाचन क्रिया में सुधार होता है और स्किन में ग्लो बढ़ता है। यह कब्ज, अपच, गैस तीनों की समस्या को दूर करता है

अपडेटेड Feb 25, 2023 पर 5:40 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
खाली पेट पपीता का सेवन किया जाए तो इससे सेहत को कई फायदे हो सकते हैं

Papaya: फल खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इसकी वजह ये है कि फलों में वो सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं। जिनकी शरीर को जरूरत होती है। पपीता भी एक ऐसा ही फल है जो स्वाद और पोषण दोनों में सबसे ऊपर है। पीले-नारंगी रंग का यह फल बच्चों और बूढ़ों को सबसे ज्यादा पसंद होता है। यह आसानी से खाया जा सकता है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि कुछ फलों को अगर सुबह खाली पेट खाया जाए, तो शरीर को ज्यादा लाभ हो सकते हैं। पपीता भी इस मामले में 100 फीसदी ठीक बैठता है।

जब पपीते को खाली पेट खाया जाता है, तो यह पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है और पेट भी साफ रखता है। इसमें पाचन वाले एंजाइम होते हैं, जो मल त्याग को सुचारू बनाते हैं। यह पेट की सूजन, पेट खराब और कब्ज जैसे पाचन विकारों को भगाने का काम करता है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए पपीता फायदेमंद


डायबिटीज के मरीजों को रोजाना सुबह खाली पेट एक कप पपीता खाना चाहिए। इसमें नेचुरल शुगर होती है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण यह शुगर के मरीजों के लिए अच्छा विकल्प है। इसका शरीर पर हाइपोग्लाइसेमिक प्रभाव होता है जो ब्लड शुगर लेवल को कम करता है।

कोलेस्ट्रॉल लेवल को करता है कम

सुबह खाली पेट पपीता खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल में सुधार हो सकता है। अधिक लाभ लेने के लिए पके हुए दलिया में कटा हुआ पपीता मिलाएं। दोनों खाद्य पदार्थों में फाइबर होते हैं जो शरीर से कम घनत्व वाले लिपोप्रोटीन को खत्म करने में मदद कर सकते हैं। यह दिल के रोगियों के लिए भी बेहद फायदेमंग है।

किडनी को ताकत देंगे ये घरेलू उपाय, नेचुरल तरीके से ऐसे करें साफ

स्किन में आता है ग्लो

झुर्रियों से राहत पाने में भी आप पपीते का सेवन कर सकते हैं। खाली पेट पपीते के सेवन से इसके अंदर पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट, विटामिंस और मिनरल्स तीनों ही स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं।

कैंसर के लिए फायदेमंद

एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर पपीता कोशिकाओं को नुकसान से बचाने और कैंसर के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है। लाइकोपीन एक प्रकार का कैरोटीनॉयड है, जो फल-सब्जियों में पाया जाता है जिसमें कैंसर विरोधी गुण होते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।