सर्दियों में सबसे ज्यादा अटैक करता है लकवा, इन दो अंगों को हमेशा ढकें, खतरा होगा कम

Paralysis: सर्दियों में तापमान गिरने से कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे ही एक बीमारी लकवा (Paralysis) है। इसका सबसे ज्यादा खतरा सर्दियों में रहता है। कुछ ऐसे लक्षण हैं, जिससे इसकी पहचान की जा सकती है

अपडेटेड Dec 01, 2022 पर 12:40 PM
Story continues below Advertisement
ठंड के दिनों में जुबान लडख़ड़ाए और चक्कर आए तो लकवा की आशंका होती है।

Paralysis: ठंड के दिनों में सर्दी, जुकाम, बुखार जैसे तमाम रोगों का खतरा ज्यादा रहता है। ऐसे ही लकवा (Paralysis) जैसी बीमारियों का भी खतरा बना रहा है। सर्दियों में लोगों को ठंड के कारण बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन के ठीक तरह से न होने की शिकायत रहती है। ऐसे में लकवा अटैक का खतरा बढ़ जाता है। 50 साल की उम्र पार कर चुके लोगों को इसका खतरा और ज्यादा बढ़ जाता है। ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्राल पर काबू पाकर इससे बचा जा सकता है। नशा करने वाले लोगों पर इसका खतरा अधिक होता है। लिहाजा नशे का सेवन करना बंद कर देना चाहिए।

लकवा शरीर के एक हिस्से में मार सकता है। अगर यह आपके चेहरे पर मारता है तो इसे मेडिकल भाषा में फेशियल पैरालाइसिस कहा जाता है। सर्दियों में नमक ज्यादा खाने से चेहरे को लकवा मार सकता है।

लक्षण


लकवा के लक्षणों को बहुत आसानी से पहचान सकते हैं। दिमागी दौरा जब पड़ता है तो उसके शुरुआती लक्षण में जुबान लडख़ाती है, चक्कर आता है, शरीर के किसी एक स्थान पर दर्द होता है। इसके बाद शरीर का एक हिस्सा काम करना बंद कर देता है। दौरा तेज है तो व्यक्ति अचेत हो जाता है। इसमें शरीर का एक हिस्सा सुन्न पड़ जाता है। बोलने में परेशानी होती है। पलक झपकाने में कठिनाई होने लगती है। चेहरा टेढ़ा हो जाता है। लोगों की बातों को समझने में परेशानी होने लगती है। आमतौर पर 50 साल की ऊम्र पार कर चुके लोगों को लकवा का ज्यादा खतरा रहता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि अन्य को नहीं हो सकता। स्मोकर्स या अन्य ड्रग लेने वालों को कम उम्र भी झटका पड़ सकता है।

World AIDS Day: टैटू बनवाने पर रहें सावधान, एड्स के हो सकते हैं शिकार, सुरक्षा ही सबसे बड़ा बचाव

नमक ज्यादा खाना नुकसानदायक

भोजन में नमक की मात्रा अधिक लेने से चेहरे पर लकवा (फेशियल पैरालाइसिस) मार सकता है। इसकी वजह ये है कि ज्यादा नमक खाने से ब्लड प्रेशर हाई होता है। इससे ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि स्ट्रोक आना चेहरे का लकवा मारना सबसे बड़ा कारण है। फेशियल पैरालाइसिस होने से चेहरे के एक या दोनों तरफ की मांसपेशियां काम करना बंद कर सकती हैं।

इन दो अंगों को हमेशा ढकें

आयुर्वेद में बताया गया है कि ठंड के मौसम में कान और सिर हमेशा ढककर रखना चाहिए। इससे चेहरे पर लकवा मारने के खतरे को 80 फीसदी तक कम किया जा सकता है। इसकी वजह ये है कि ठंडी हवा लगने से नसें बहुत ज्यादा प्रभावित होती हैं। इससे फेशियल पैरालाइसिस हो सकता है। सर्दियों में कान और सिर को ऊनी टोपे, मफलर या शाल से जरूर ढके रहना चाहिए।

बचाव

ठंड के मौसम में गर्म तासीर वाले भोजन करना चाहिए। इतना ही नहीं गर्म कपड़ों से शरीर को ढंक कर रखें। शरीर में ठंडा तेल लगाने से बचना चाहिए। गुनगुना पानी पीना चाहिए। तेल से मालिश करना चाहिए। धूप में अधिक से अधिक समय गुजारें।

Jitendra Singh

Jitendra Singh

First Published: Dec 01, 2022 12:29 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।