Oscar विनिंग फिल्म Parasite एक्टर की हुई मौत, गाड़ी के अंदर मिला शव

Parasite एक्टर Lee Sun Kyun का शव हाल ही में साउथ कोरिया की राजधानी सिउल में एक सेंट्रल पार्क के पास गाड़ी में मिला। एक्टर को पिछले एक साल से पुलिस ड्रग केस में इनवेस्टिगेट कर रही थी। लोकल न्यूज एजेंसी के मुताबिक ली ने घर से निकलने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा था।

अपडेटेड Dec 27, 2023 पर 11:06 AM
48 साल के ली सुन क्युन का शव कार में मिला

साउथ कोरिया के फेमस एक्टर Lee Sun kyun जिन्हें Oscar विनिंग फिल्म Parasite से सभी जानते हैं हाल ही में मृत पाए गए। Yonhap न्यूज एजेंसी के मुताबिक उनका शरीर सेंट्रल पार्क में एक गाड़ी के अंदर मिला। गाड़ी के पास ही कोयला जल रहा था। पुलिस काफी दिनों से Lee की पूछताछ कर रही थी। Lee के पास मैरिजुआना और साइकोएक्टिव ड्रग्स होने का अंदेशा था।

सुसाइड या मौत

ड्रग स्कैंडल में फंसने की वजह से एक्टर को कई टीवी प्रोजेक्ट्स और कमर्शियल्स से बाहर कर दिया गया था। वहीं Yonhap न्यूज एजेंसी के मुताबिक Lee एक सुसाइड नोट छोड़ने के बाद घर से निकल गए थे। जिसके बाद उनके परिवार ने पुलिस को भी इसकी जानकारी दी थी।

दिल्ली में इजराइली एंबेसी के पास बम धमाका, CCTV में दिखे दो संदिग्ध, राजदूत के नाम मिली चिट्ठी

ड्रग केस में बढ़ी थीं मुसीबतें

साल की शुरुआत में ही Seoul Clup में एक्टर के साथ एक हादसा हुआ था। जहां Lee पर ड्रग कंज्यूम करने का इल्जाम लगाया गया था। एक्टर का कहना था कि उन्हें इसकी बिलकुल जानकारी नहीं थी और उनके साथ जो भी हुआ वो अनजाने में हुआ।


कोयले के धुंए से सुसाइड

48 साल के Lee की गाड़ी के अंदर कोयला जल रहा था। इससे पुलिस उनके सुसाइड होने का अंदाजा लगा रही है। इस साल के ड्रग लिस्ट में इंडस्ट्री के कई लोगों का नाम शामिल था जिनमें से एक ली भी थे। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस  ने एक सिंपल टेस्ट के जरिए ये तो कंफर्म कर दिया था कि उनके शरीर में ड्रग की मात्रा नहीं है लेकिन इसके बाद भी तीन बार Lee Sun Kyun से पूछताछ की गई। 26 दिसंबर को उनका Lie Detector टेस्ट किया गया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।