Passport Portal Shut: देश भर में 5 दिन तक किसी के नहीं बनेंगे ऑनलाइन पासपोर्ट, जानिए वजह

Passport Seva Portal Down: देशभर में पासपोर्ट सर्विसेज 5 दिन के लिए बंद रहेंगी। पासपोर्ट डिपार्टमेंट ने एडवाइजरी जारी कर इस बात की जानकारी दी। डिपार्टमेंट ने बताया कि पासपोर्ट सेवा पोर्टल 29 अगस्त की रात 8 बजे से 2 सितंबर की सुबह तक टेक्निकल मेंटेनेंस की वजह से बंद रहेगी

अपडेटेड Aug 29, 2024 पर 12:57 PM
Story continues below Advertisement
Passport Seva Portal down: ऑनलाइन पासपोर्ट पोर्टल पर अगले पांच दिनों तक कोई काम नहीं होगा।

अगर आप पासपोर्ट बनवाने की तैयारी में है या उसे रिन्यू कराना है तो फौरन अलर्ट हो जाएं। इसकी वजह ये है कि आज से अगले पांच दिनों तक पासपार्ट से जुड़े कामकाज होने की संभावना बेहद कम है। दरअसल, टेक्निकल मेंटेनेंस की वजह से पासपोर्ट सेवा पोर्टल 29 अगस्त की रात 8 बजे से 2 सितंबर की सुबह तक बंद रहेगी। यानी अब आपको नया पासपोर्ट बनवाने के लिए 5 दिन का इंतजार करना पड़ेगा। वहीं अगर आप नए पासपोर्ट के लिए पहले से ही अप्लाई कर चुके हैं और उसके लिए आपको 30 अगस्त से 2 सितंबर के बीच की कोई डेट मिली है, तो वह भी कैंसिल करके आगे बढ़ा दी जाएगी।

वहीं पांच दिनों तक डिपार्टमेंट का कोई काम काज नहीं किया जाएगा। सर्विसेज के बंद होने का असर पासपोर्ट सेवा केंद्र के साथ-साथ लोकल पासपोर्ट ऑफिस और विदेश मंत्रालय में भी दिखेगा। जिस समय वेबसाइट बंद रहेगी, उस समय के अपॉइंटमेंट फिर से शेड्यूल किए जाएंगे।

पासपोर्ट है बेहद अहम दस्तावेज


भारत में रहने के लिए लोगों के पास कुछ दस्तावेज होना जरूरी होते हैं। इन अलग-अलग दस्तावेजों की जरूरत लोगों को अलग-अलग काम के लिए पड़ती है। अगर बैंकिंग या इनकम टैक्स से जुड़ा कोई काम हो तो उसके लिए पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है। पैन कार्ड बनवाने के लिए आपको आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। वहीं अगर आपको विदेश जाना हो तो उसके लिए फिर पासपोर्ट की जरूरत पड़ती है। पासपोर्ट बनवाने के लिए भारत में लोगों को पासपोर्ट इंडिया के ऑफिस में अप्लाई करना होता है। इसके बाद अपॉइंटमेंट लेना होता है। फिर कागजी कार्रवाई होती है। वेरिफिकेशन किया जाता है। तब जाकर पासपोर्ट बन पाता है।

भारत में तीन तरह के होते हैं पासपोर्ट

भारत में पासपोर्ट तीन तरह के होते हैं। ब्लू कवर पासपोर्ट, मरून कवर पासपोर्ट और ग्रे कवर पासपोर्ट।

ब्लू कवर पासपोर्ट

यह सामान्य पासपोर्ट होता है। इसे किसी भी भारतीय नागरिक को जारी किया जाता है। आमतौर पर आपने ब्लू पासपोर्ट सबसे ज्यादा देखा जाता है। यह भारत में इस्तेमाल किए जाने वाला आम पासपोर्ट है।

मरून कवर पासपोर्ट

यह डिप्लोमेटिक पासपोर्ट होता है। इसे भारत सरकार ऑथराइज्ड डिप्लोमेट्स और सरकारी पद प्राप्त सदस्यों के लिए जारी किए जाते हैं।

ग्रे कवर पासपोर्ट

यह ऑफिशियल पासपोर्ट होता है। इसे विदेश में काम कर रहे सरकारी कर्मचारियों और ऑफिशियल असाइनमेंट पर सरकार द्वारा विशेष रूप से अधिकृत किसी अन्य व्यक्ति को जारी किया जाता है।

Blinkit से घर बैठे 10 मिनट में पाएं पासपोर्ट साइज फोटो, शुरू हुई नई सर्विस

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।