पीरियड के दौरान आमतौर पर महिलाओं के पेट में ऐंठन, सिर दर्द, जी मिचलाना, थकान, सूजन, मिजाज में खराबी और दस्त जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं। हर महिला में ये लक्षण अलग-अलग होते हैं। किसी को ज्यादा दर्द होता है। किसी को कम दर्द होता है। इन लक्षणों से बचने के लिए कई महिलाएं एलोपेथिक, आयुर्वेदिक और होम्योपेथिक दवाईयों का भी सहारा लेती हैं लेकिन फिर भी पीरियड का दर्द कंट्रोल नहीं हो पाता है। पीरियड का दर्द शारीरिक कमजोरी, हॉर्मोन असंतुलन, गर्भाशय में सूजन और आयरन की कमी से हो सकता है।
पीरियड्स के दौरान महिलाओं को अपने खानपान पर खास तौर से ध्यान देने की जरूरत है। कुछ ऐसी चीजें हैं। जिन्हें खाने से दर्द और बढ़ सकता है। ऐसे में इ चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए। आइए जानते हैं कि पीरियड के दौरान कौन सी ऐसी चीजें खाएं और किन से परहेज करें।
पीरियड्स के दौरान मीठी चीजें खाने से कई तरह की समस्याएं बढ़ सकती हैं। चीनी (Sugar) खाने से मूड पर असर पड़ता है। इससे चिड़चिड़ापन बढ़ जाता है। ऐसे में स्ट्रेस से बचने के लिए चीनी का सेवन कम से कम करना चाहिए।
पीरियड्स के दौरान कैफीन लेना खतरनाक हो सकता है। बहुत अधिक चाय, कॉफी या फिर सॉफ्टड्रिंक्स पीना नुकसानदेह हो सकता है। इससे मरोड़ की तकलीफ बढ़ सकती है। दिन में एक या दो बार ऑर्गेनिक चाय पीना फायदेमंद साबित हो सकता है। लेकिन बहुत अधिक कैफीन आपकी परेशानी बढ़ा सकती है।
पीरियड्स के दौरान एल्कोहल लेने से पेट का निचला हिस्सा फूल जाता है। सिरदर्द, डायरिया, मतली जैसी पाचन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। इसके अलावा जी मिचलाना, उल्टी करना, दस्त, थकान जैसी समस्या बढ़ सकती हैं। लिहाजा पीरियड पेन से परेशान हैं तो अल्कोहल से दूरी बनाएं रखें।
पीरियड के दौरान कुछ खास फ्रूट्स जैसे अनानास और तरबूज का सेवन करने से पीरियड के दौरान ब्लड फ्लो ज्यादा रहता है। पीरियड के शुरू होने के तीन दिनों तक इन फ्रूट्स से परहेज करने की जरूरत है।
पीरियड्स के दौरान बहुत अधिक खट्टी चीजें खाना खतरनाक हो सकता है। खासतौर पर नमकीन और अचार। दरअसल, इन चीजों में सोडियम की भरपूर मात्रा पाया जाता है। जिसकी वजह से दर्द बढ़ सकता है।