PM Modi in UAE: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 13-14 फरवरी को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की यात्रा पर हैं। अपनी दो दिनों की ऑफिशियल यात्रा के दौरान वह BAPS मंदिर का उद्घाटन करेंगे। BAPS श्री स्वामीनारायण मंदिर ( Shri Swaminarayana Mandir) अबू धाबी में पहला हिंदू मंदिर है। सबे खास बात ये है कि इस मंदिर को यूएई द्वारा दान की गई 27 एकड़ जमीन पर बनाया गया है। ये मंदिर भारत और UAE के बीच सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक संबंधों का प्रतीक है। इसके अलावा प्रधानमंत्री अबू धाबी के जायद स्पोर्ट्स सिटी (Zayed Sports City) में एक प्रोग्राम में संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान कई आर्थिक सौदों पर भी हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।
