Get App

Prayagraj Shootout: कौन है गैंगस्टर से नेता बना अतीक अहमद? उमेश पाल की क्यों की गई दिनदहाड़े हत्या, जानें पूरी डिटेल्स

Umesh Pal Murder Case: बहुजन समाज पार्टी (BSP) के पूर्व विधायक राजू पाल हत्याकांड (Raju Pal murder case) के गवाह उमेश पाल (Umesh Pal) की सनसनीखेज हत्या के बाद गैंगस्टर से नेता बना अतीक अहमद (Atique Ahmed) की आपराधिक गतिविधियां एक बार फिर सुर्खियों में है। अतिक अहमद इस समय अहमदाबाद जेल में बंद है। बीते 24 फरवरी को प्रयागराज के धूमनगंज थाना अंतर्गत जयतीपुर में उमेश पाल और उसके एक सुरक्षाकर्मी की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी

Curated By: Akhileshअपडेटेड Mar 01, 2023 पर 10:35 PM
Prayagraj Shootout: कौन है गैंगस्टर से नेता बना अतीक अहमद? उमेश पाल की क्यों की गई दिनदहाड़े हत्या, जानें पूरी डिटेल्स
Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल 2005 में प्रयागराज में हुई राजू पाल हत्याकांड के मामले में मुख्य गवाह था, जिसमें अहमद और अन्य मुख्य आरोपी हैं

Prayagraj Shootout: बहुजन समाज पार्टी (BSP) के पूर्व विधायक राजू पाल हत्याकांड (BSP MLA Raju Pal murder case) के गवाह उमेश पाल (Umesh Pal Murder Case) की सनसनीखेज हत्या के बाद गैंगस्टर से नेता बना अतीक अहमद (Atique Ahmed) की आपराधिक गतिविधियां एक बार फिर सुर्खियों में है। वह इस समय अहमदाबाद जेल में बंद है। बीते 24 फरवरी को प्रयागराज के धूमनगंज थाना अंतर्गत जयतीपुर में उमेश पाल और उसके एक सुरक्षाकर्मी की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। उमेश पाल BSP विधायक राजू पाल हत्याकांड का मुख्य गवाह था।

हमले में घायल हुए एक अन्य सुरक्षाकर्मी राघवेंद्र सिंह की भी बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हम राघवेंद्र को बचा नहीं पाए। आज उनकी मृत्यु हो गई, जो इसके दोषी है उन्हें जल्द जल्द सज़ा दिलाने का प्रयास जारी है। उमेश पाल हत्याकांड के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी समाजवादी पार्टी द्वारा राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाए जाने के बाद माफियाओं को नष्ट करने की कसम खाई है।

सोमवार को पुलिस के साथ एनकाउंटर में उमेश पाल हत्याकांड का एक अभियुक्त अरबाज मारा गया। इस एनकाउंटर में धूमनगंज के थाना प्रभारी राजेश मौर्य घायल हो गए, जिनका इलाज एसआरएन अस्पताल में चल रहा है। इस बीच, प्रयागराज के धूमनगंज थाना अंतर्गत उमेश पाल हत्याकांड के बाद जारी पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई के तहत बुधवार को माफिया अतीक अहमद के करीबी जफर अहमद के घर पर योगी सरकार का बुलडोजर चला दिया गया।

अतिक ने फर्जी मुठभेड़ में मारे जाने की जताई आशंका

सब समाचार

+ और भी पढ़ें