Get App

Pulwama Attack Anniversary: पुलवामा हमले को पूरे हुए पांच साल, भारत ने खोए थे अपने  40 जवान, भारत ने ऐसे दिया था मुंहतोड़ जवाब

Pulwama Attack 5th Anniversary: 14 फरवरी 2019 वो काला दिन जब भारत के 40 जवान शहीद हो गए। जवानों का काफिला छुट्टी से लौट रहा था और कुछ जवान अपने तैनाती वाले क्षेत्रों के ओर बढ़ रहे थे कि तभी एक हमलावर ने उन्हें निशाना बनाया। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुरंत एक्शन लेते हुए मुंहतोड़ जवाब देने का ऐलान कर दिया। जानिए कैसे पुलवामा हमले का दिया था भारतीय सेना ने जवाब-

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 14, 2024 पर 8:45 AM
Pulwama Attack Anniversary: पुलवामा हमले को पूरे हुए पांच साल, भारत ने खोए थे अपने  40 जवान, भारत ने ऐसे दिया था मुंहतोड़ जवाब
पुलवामा हमले पर लोग दे रहे हैं श्रद्धांजलि

Pulwama Attack Anniversary: 14 फरवरी 2019 को पूरा देश गहरे सदमे में था।  जम्मू कश्मीर के पुलवामा अटैक (Pulwama Attack) में हमारे देश के करीब 40 जवान शहीद हो गए थे।  14 फरवरी को भले ही सभी वेलेंटाइन डे मनाते हैं लेकिन इन 40 शहीदों (Martyrs) के परिवारों के लिए आज भी ये दिन काले दिन सा है। किसी ने अपना पति खोया तो किसी ने भाई तो किसी ने अपने बुढ़ापे के सहारे को। एक आत्मघाती हमलावर ने पुलवामा में CRPF के काफिले को निशाना बनाया, जिसके परिणामस्वरूप 40 बहादुर जवानों की दुखद मौत हो गई। जब हमला हुआ तब 2,500 से अधिक जवानों को लेकर काफिला छुट्टी से लौट रहा था या तैनाती क्षेत्रों की ओर जा रहा था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवाबदेही का उठाया था जिम्मा

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कसम खाई कि हमले के जिम्मेदार लोगों को इसका परिणाम भुगतना होगा। सुरक्षा बलों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए समय, स्थान और तरीका चुनने के लिए पूरी आजादी दी गई। यह बारह दिन बाद भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के शिविर पर हवाई हमले किए।

Pumpkin Seed: कद्दू के बीज हैं सेहत के लिए फायदेमंद, जानिए कैसे करें सेवन

देशभर में लोगों ने किया था विरोध-प्रदर्शन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें