वॉट्सऐप ग्रुप से किया बाहर, तो एंप्लॉयी ने तोड़ दिया बॉस का iPhone

बॉस और एंप्लॉयी के बीच का झगड़ा अक्सर कई मामलों में लोगों के गॉसिप का टॉपिक होता है। पुणे के एक ऑफिस में एंप्लॉयी ने ना केवल अपने बॉस की पिटाई की बल्कि उसका फोन भी तोड़ दिया। बॉस ने इसी बीच पुलिस में जाकर मामले की शिकायत दी। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

अपडेटेड Dec 08, 2023 पर 2:49 PM
Story continues below Advertisement
कर्मचारी और उसके बॉस के बीच ऑफिस में तीखी नोकझोंक हुई हो।

ऑफिस में एंप्लॉयी और बॉस के बीच अक्सर 36 का आंकड़ा देखने को मिल ही जाता है। फूटी आंक ना सुहाने के बाद भी एंप्लॉयी कॉर्पोरेट कल्चर की चक्की में पिसता रहता है। कभी कभार सब उसकी बर्दाश्त से बाहर हो जाता है। ऐसे में कई महीनों का गुस्सा ज्वालामुखी बनकर फूटता है और छोटी सी चीज या बात पर भी काफी खतरनाक रिएक्शन सामने आता है। हाल ही में पुणे के एक एंप्लॉयी ने भी कुछ ऐसा ही किया। पुणे के एक कर्मचारी ने ऑफिस के वॉट्सऐप ग्रुप से निकाले जाने के बाद अपने बॉस के साथ मारपीट की और उसका आईफोन तोड़ दिया।

बॉस को छड़ी से मारा

1 दिसंबर को दोपहर 12:30-1 बजे के बीच Insta Go पर ये घटना हुई। पुणे के चंदन नगर एरिया में ओल्ड मुंडवा रोड पर प्राइवेट लिमिटेड का ऑफिस है। कंपनी के मालिक अमोल शेषराव ढोबले (31) ने बुधवार को एक लोकल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के बाद पुलिस ने सत्यम शिंगवी नाम के एंप्लॉयी के खिलाफ चार अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

एंप्लॉयी से थे सभी लोग परेशान

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कई ग्राहकों ने शिंगवी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी और लगातार उनके बिहेवियर को लेकर कंप्लेंट करते आए थे। समस्याओं को दूर करने की कई कोशिशों के बावजूद, कोई बदलाव नहीं हुआ और आखिर में ढोबले को उन्हें ऑफिस के वॉट्सऐप ग्रुप से हटाना पड़ा। निकाले जाने पर एंप्लॉयी ने अपने बॉस से बात की और ग्रुप से रीमूव करने के लिए वजह बताने के लिए कहा। शिंगवी ने बांस की छड़ी लेकर ऑफिस में अपने बॉस के साथ मारपीट की और उनके आईफोन को भी तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विदेश चली केरल की एक नर्स, जुड़वा बच्चों ने एयरपोर्ट पर दी इमोशनल विदाई, वीडियो देख भर जाएंगी आंखें


ऑफिस में लड़ाई के किस्से हजार

यह पहली बार नहीं है जब किसी कर्मचारी और उसके बॉस के बीच ऑफिस में तीखी नोकझोंक हुई हो। अगस्त में एक कर्मचारी ने एक घटना का सोशल मीडिया पर जिक्र किया था जिसमें फोन अपने डेस्क पर चार्ज पर लगाने पर उसका बॉस उस पर चिल्लाया था। कर्मचारी ने ऐसे में खुलासा किया था कि नाराजगी के पीछे की एक वजह यह भी है कि उसका बॉस ऑर्गेनाइजेशन में नोटिस पीरियड पर था। उसके काम करने का ये आखिरी महीना था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।