इस क्लिप में नीना को कांच के दरवाजे से अपने बच्चों को अलविदा कहते हुए देखा जा सकता है। बच्चों की आंखों में आंसू हैं और लगातार अपने पिता से उन्हें अपनी मां के पास ले जाने के लिए कहते नजर आ रहे हैं। नीना के परिवार के दूसरे मेंबर्स भी ये देखकर रो रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "मैं अपनी मां को एयरपोर्ट लेने गया।” इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अली पलक्कल नाम के यूजर ने भी शेयर किया है। ऑनलाइन शेयर किए जाने के बाद से इसे पांच मिलियन बार देखा जा चुका है। सोशल मीडिया यूजर्स भी इसे देखकर इमोशनल हो गए और उन्होंने कमेंट सेक्शन में अपनी ओपिनियन जाहिर की - “पैसे को पैसे की जरूरत होती है। वह मां बच्चों के बेहतर भविष्य लिए एक मजबूत दिल के साथ विदेश जा रही है।” दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "आपके सभी सपने सच हों।” हालांकि, कुछ इंस्टाग्राम यूजर्स ने अपने बच्चों को विदेश में काम करने के लिए छोड़कर जाने के लिए नीना को लताड़ लगाई है। एक यूजर ने कमेंट किया कि, "मुझे नहीं पता कि अपने बच्चों को छोड़कर जाने के लिए कौन सी विदेशी नौकरी जरूरी है।’'