ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को एक चीनी गुब्बारे को तथाकथित मध्य रेखा को पार करते हुए डिटेक्ट किया है। गुब्बारे को ताइवान को चीन से अलग करने वाली रेखा के पास देखा गया। "1 पीआरसी (पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना) के गुब्बारे को कल 11:52 (0352 GMT) पर केलुंग के दक्षिण-पश्चिम में 187 किलोमीटर पर ताइवान की मध्य रेखा को पार करने के बाद देखा गया था।"
रक्षा मंत्रालय द्वारा शेयर की गई जानकारी के मुताबिक पहले गुब्बारा पूर्व की ओर गया और 12:55 (0455 GMT) पर अचानक से गायब हो गया। मंत्रालय ने एक ग्राफिक के जरिए बताया कि कैसे गुब्बारे ने टेढ़ा-मेढ़ा रास्ता ताइवान की सीमा के अंदर तय किया। एक दिन पहले ही मंत्रालय ने बताया कि उनके द्वारा शाम 7:30 बजे सात चीनी विमानों को मध्य रेखा पार करते हुए देखा गया था। गुरुवार को दी गई रिपोर्ट में बताया गया, "ताइवान के विमानों ने (चीनी) जहाजों के साथ संयुक्त पैट्रोलिंग भी की इसी के साथ ताइवान ने चीन को जवाब देने के लिए भूमि-आधारित मिसाइलें भी तैनात कर दी हैं।
चीन कर रहा है बार-बार हमला