Queen Elizabeth funeral: क्या आपने कभी सोचा है कि महारानी एलिजाबेथ II (Queen Elizabeth II) के अंतिम संस्कार (Funeral) पर कितना खर्च हो रहा है? क्या इसका कुछ बोझ टैक्सपेयर्स पर पड़ेगा और क्या आधा कर्ज शाही परिवार उठाएगा? हालांकि, इन सवालों के जवाब साफ तौर पर अब तक नहीं मिले हैं। शाही इतिहासकार ने कहा है कि महारानी एलिजाबेथ का अंतिम संस्कार राष्ट्र के नाम होगा।
19 सितंबर को रानी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दुनियाभर के नेता, राजनेता, गणमान्य व्यक्तिय और कई मशहूर हस्तियां पहुंची थीं, इसलिए इस पूरे समारोह की लागत लाखों यूरो में होगी।
हालांकि, ब्रिटिश सरकार ने राजकीय अंतिम संस्कार की लागत का खुलासा नहीं किया गया है। Fox News के अनुसार, अंतिम संस्कार की लागत का खर्च टैक्सपेयर्स की तरफ से दिया जाएगा।
Fox News के रॉयल कंट्रीब्यूटर डंकन लारकोम्बे ने कहा, "इसकी लागत लाखों यूरो में है। हालांकि, हम सही लागत नहीं जानते, क्योंकि हमारे पास वास्तव में इसे लेकर आधिकारिक आंकड़े नहीं हैं।
हालांकि, इसे लेकर किसी तरह के आधिकारिक आंकड़े का खुलासा नहीं किया गया है। उन्होंने कहा, "आप कल्पना कीजिए कि सोमवार को वेस्टमिंस्टर एब्बे के आसपास अकेले सुरक्षा में कितनी लागत आएगी।"
पिछले 60 साल में यह पहला राजकीय अंतिम संस्कार है। आखिरी बार 1965 में विंस्टन चर्चिल का अंतिम संस्कार हुआ था। 2002 में, क्वीन मदर के अंतिम संस्कार का आधा खर्च क्वीन एलिजाबेथ ने उठाया था। इसकी लागत 5.4 मिलियन यूरो थी।
न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, खुफिया एजेंसियों Mi5 और Mi6, लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस, US सीक्रेट सर्विस और ग्लोबल इंटेलिजेंस ब्यूरो को उपस्थित लोगों की सुरक्षा के लिए सेवा में लगाया गया है।
एक पूर्व शाही सुरक्षा अधिकारी ने कहा है कि अंतिम संस्कार की लागत लगभग 7.5 मिलियन डॉलर होने की संभावना है, जिससे महारानी एलिजाबेथ का अंतिम संस्कार ब्रिटिश इतिहास का सबसे महंगा एक दिवसीय कार्यक्रम बन गया है।
पूर्व शाही सुरक्षा अधिकारी ने कहा, "जब आप बाकी घटनाओं को देखते हैं, तो 2011 में प्रिंस और प्रिंस ऑफ वेल्स की शादी अब तक का सबसे बड़ा शाही समारोह था, लेकिन आप इसकी तुलना उन समारोह से नहीं कर सकते हैं।"