AAP नेता राघव चड्डा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में शादी की। इस खास डेस्टिनेशन वेडिंग में कई सेलेब्स और राजनीतिक चेहरे भी दिखाई दिए। कपल ने ग्रैंड सेलिब्रेशन के साथ-साथ गेस्ट कंफर्ट का द लीला पैलेस और द ताज लेक पैलेस में पूरा-पूरा ध्यान रखा। रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल ने Leela Palace का सबसे महंगा सुइट बुक किया था। उदयपुर का लीला पैलेस भारत के सबसे महंगे होटलों में से एक है। कई सेलेब्स और बिजनेसमेनों ने की भी शादियां इसी होटल में हुई हैं।
एक रात रुकने के लिए देने पड़ते हैं लाखों
इस होटल में एक रात ठहरने का किराया हजार से लेकर लाखों रुपए तक का है। इस हिसाब से वेडिंग पर कुल खर्च करोड़ों रुपए का हो जाता है। वेबसाइट के मुताबिक लीला पैलेस का सबसे सस्ता कमरा 26,350 रुपए एक नाइट रुकने के लिए चार्ज करता है। इस होटल के महाराजा सुइट में एक रात बिताने के लिए 9 लाख रुपए की कीमत अदा करनी होती है। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने अपनी शादी के दौरान रुकने के लिए इसी सुइट को बुक किया था। इसके अलावा दूसरे भी कई सुइट हैं जो 1 लाख, 3 लाख और 5 लाख रुपए तक की कीमत में एक रात के लिए बुक किए जाते हैं।
ये पैलेस शादियों के लिए खास तरह के पैकेज भी ऑफर करता है। दूल्हा-दुल्हन को शानदार सुइट, फंक्शंस के लिए खुले ग्राउंड और दूसरी कई फैसिलिटीज दी जाती हैं। पैकेज के मुताबिक अगर द लीला पैलेस में आप 150-200 लोगों की मौजूदगी में शादी करना चाहते हैं तो आपको 1.6 करोड़ से लेकर 2.2 करोड़ रुपए तक खर्च करने होंगे।
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी रॉयल थीम पर बेस्ड थी। कपल ने अपने मेहमानों का स्वागत मेवाड़ी स्टाइल में घूमर के साथ किया। राघव चड्ढा ने पैलेस में एक मेवाड़ी स्टाइल सजी नाव में धमाकेदार एंट्री की थी।23 सितंबर को संगीत सेरेमनी ऑर्गेनाइज की गई थी। ताज पैलेस से बारात दोपहर दो बजे के करीब चली थी। पैलेस में जयमाला, फेरा और विदाई आयोजित किए गई। सोशल मीडिया पर कपल की शादी के बेहतरीन फोटोज सामने आए हैं।