Get App

Raksha Bandhan 2024: दोपहर तक है भद्रा का साया, कब बांधे राखी, जानिए मंत्र और पूजन विधि

Raksha Bandhan 2024 Muhurat: देश भर में आज रक्षाबंधन का त्योहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है। इस साल रक्षाबंधन के दिन भद्रा काल सुबह 5.53 बजे से शुरू हो जाएगा। यह दोपहर 1.32 बजे खत्म होगा। इस दौरान राखी नहीं बांधी जाती है। ऐसे में आइये जनते हैं राखी का शुभ मुहूर्त क्या है और कैसे बांधे राखी

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 19, 2024 पर 9:35 AM
Raksha Bandhan 2024: दोपहर तक है भद्रा का साया, कब बांधे राखी, जानिए मंत्र और पूजन विधि
Raksha Bandhan 2024 Muhurat: 19 अगस्त को कई शुभ योग बन रहे हैं। जिससे इस दिन की गई पूजा का अच्छा फल मिलता है।

हिंदू धर्म में त्योहारों की शुरुआत रक्षाबंधन से ही होती है। इस त्योहार को सामजिक और परिवार के लिए सौहार्द का प्रतीक माना जाता है। आज (19 अगस्त 2024) देश भर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। यह त्योहार हर साल सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बहन अपने भाई की लंबी उम्र और समृद्धि की कामना करते हुए उसकी कलाई पर राखी बांधती है। भाई अपनी बहन को जीवन भर उसकी रक्षा करने का वचन देता है। इस बार जहां रक्षाबंधन पर भद्रा का साया है। वहीं इस दिन कई शुभ योग भी बन रहे हैं।

इस दिन सावन का अंतिम सोमवार, पूर्णिमा, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, शोभन योग और श्रवण नक्षत्र का महासंयोग रहेगा। इन सभी संयोगों के कारण यह पर्व और भी अधिक शुभ और कल्याणकारी हो जाएगा। रक्षाबंधन के दिन शुभ मुहूर्त में रक्षा सूत्र बांधने के भाई बहन के रिश्तें में मधुरता और विश्वास बना रहता है।

भद्राकाल में नहीं बांधी जाती राखी

पंडित भले राम शर्मा भारद्वाज के मुताबिक, 19 अगस्त को सुबह 3.04 बजे पूर्णिमा तिथि शुरू हो जाएगी। यह तिथि रात 11.55 बजे तक रहेगी। इस दिन सुबह 5:53 बजे से भद्राकाल शुरू हो जाएगा। यह दोपहर 1:32 बजे खत्म होगा। इस दिन चंद्रमा मकर राशि होने के कारण भद्रा का निवास पाताल में रहेगा। पृथ्वी लोक पर भद्रा का निवास नहीं होगा। लिहाजा शास्त्रों के मुताबिक, भद्रा की मौजूदगी में राखी बांधना ठीक नहीं रहता है। ऐसे में बहनों को भद्रा काल के बाद ही राखी बांधना बेहतर माना गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें