Local 18
Local 18
Ram Mandir Inauguration: भव्य राम मंदिर का निर्माण काम करीब 80 फीसदी पूरा हो चुका है। जनवरी, 2024 में होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां तेजी पर हैं। 22 जनवरी को प्रभु राम अपने भव्य महल में विराजमान होंगे। प्रभु राम के विराजमान होने के बाद उनकी प्रतिदिन की सेवा आराधना की जाएगी। जिसके लिए 300 पुजारियों का इंटरव्यू लिया गया है। इसमें 24 लोगों का चयन किया गया है। 24 में से 21 लोगों की ट्रेनिंग शुरू हो चुकी है। बाकी 3 लोग किसी कारणश अभी तक ट्रेनिंग में शामिल नहीं हो सके हैं। पुजारियों की ट्रेनिंग 6 महीने तक रहेगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रामलला की पूजा आराधना के लिए कम से कम 6 पुजारियों की नियुक्ति की जाएगी। अधिकतम संख्या अभी निश्चित नहीं की गई है। कहा जा रहा है कि ट्रेनिंग के दौरान फ्री में रहना और भोजना सुविधा मुहैया कराई गई है। आवासीय और भोजन सुविधा मिल रही है। इसके साथ ही 2000 रुपये मासिक भत्ता भी दिया जा रहा है।
ट्रेनिंग के बाद पुजारियों की होगी तैनाती
ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने कहा कि जिन लोगों की सफलतापूर्वक ट्रेनिंग पूरी हो जाएगी। उन्हें पुजारी के रूप में नियुक्त किया जाएगा। 6 महीने की ट्रेनिंग के बाद कई पदों पर तैनात किया जाएगा। ट्रस्ट का कहना है कि हिंदू धर्म के विभिन्न विषयों और धर्मशास्त्रों में विशेषज्ञता रखने वाले शिक्षक ट्रेनिंग देंगे। ट्रस्ट ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि रामलला की पूजा रामानंदी संप्रदाय के अनुसार की जाएगी। जिसके पहले आचार्य भगवान राम थे। मंदिर ट्रस्ट ने सभी के लिए एक ड्रेस कोड भी तय किया है। उन्हें हिदायत दी गई है कि वे तामसी आचरण और खान पान से दूर रहेंगे। साथ ही शराब और नशे की वस्तुओं का सेवन नहीं करेंगे।
बन रहा है दुनिया का आदर्श मंदिर
श्री राम जन्मभूमि मंदिर विश्व का आदर्श मंदिर बन रहा है। लिहाजा यहां कोई भी पुजारी योग्य ही न हो बल्कि उसको परंपराओं की भी पूरी जानकारी होना चाहिए। इसलिए ट्रेनिंग के दौरान उन्हें योग्य आचार्य से सारी क्रियाएं पहले ही सिखा दी जाएंगी। उनमें जो योग्य होगा उन्हें पुजारी के रूप में नियुक्त किया जाएगा।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।