Ramadan 2025 Date: रमजान इस्लामी चंद्र कैलेंडर का नौवां महीना होता है जोकि शाबान के बाद आता है। रमजान का महीना मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए खास महत्व रखता है। इस पवित्र माह में मुसलमान 29-30 दिनों का रोजा रखते हैं। बता दें कि रमजान में हर स्वस्थ्य व्यक्ति के लिए रोजा रखना फर्ज यानि अनिवार्य होता है। इस साल रमज़ान शुक्रवार 28 फरवरी की शाम को शुरू होने की उम्मीद है और रविवार 30 मार्च 2025 की शाम को समाप्त होगा।
रमज़ान के पवित्र महीने की शुरुआत की पुष्टि नए चांद के दिखने पर होगी। रमज़ान के महीने में सबसे मुबारक रातें होती हैं, जिन्हें लैलातुल क़द्र के नाम से भी जाना जाता है। इस्लामी कैलेंडर चंद्र चक्र पर आधारित है, इसलिए रमज़ान का पवित्र महीना हर साल लगभग दस दिन आगे बढ़ता है। रमज़ान आधिकारिक तौर पर तब शुरू होता है जब इस्लामी (हिजरी) कैलेंडर का आठवां महीना शाबान समाप्त होता है। इस साल रमज़ान का पवित्र महीना शुक्रवार, 28 फ़रवरी या शनिवार, 1 मार्च 2025 को शुरू होने की उम्मीद है। सही समय चांद के दिखने पर निर्भर करता है।
बता दें कि रमजान में रोजा रखने से पहले सहरी और रोजा खोलने के लिए इफ्तार की प्रक्रिया है। सहरी का समय सुबह होने से पहले समाप्त हो जाता है यानी सूर्यास्त से पहले किया जाता है। वहीं इफ्तार का समय सूर्यास्त के साथ मेल खाता है। इस तरह से रमजान में पूरे महीने रोजेदार सूर्यास्त से लेकर सूर्यास्त तक रोजा रखते हैं। इस्लाम धर्म के अनुसार 30 दिनों के रोजा में पहले 10 दिनों का रोजा रहमत का, अगले 10 दिनों का रोजा बरकत का और अंतिम 10 दिनों का रोजा मगफिरत का रोजा कहलाता है।
ऐसा माना जाता है कि 610 ईसवी में पैगंबर मोहम्मद साहब पर लेयलत-उल-कद्र के मौके पर पवित्र कुरान शरीफ नाजिल हुई थी। तब से रमजान माह को इस्लाम में पाक माह के रूप में मनाया जाने लगा। ईद-उल-फ़ित्र आधिकारिक तौर पर इस्लामी (हिजरी) कैलेंडर के दसवें महीने शव्वाल के इस्लामी महीने की शुरुआत में शुरू होता है। इस वर्ष, रमजान का समापन रविवार 30 मार्च या सोमवार 31 मार्च 2025 की शाम को होने की उम्मीद है, जो कि चंद्रमा के दिखने पर निर्भर करेगा।