Get App

जब Nano से ताज होटल पहुंचे रतन टाटा, सोशल मीडिया पर लोगों ने बताया 'लीजेंड'

रतन टाटा (Ratan Tata) के डिप्टी जनरल मैनेजर शांतनु नायडु ( Shantanu Naidu) इस Nano को ड्राइव कर रहे थे और वह ही टाटा को वैन्यू तक लेकर पहुंचे

MoneyControl Newsअपडेटेड May 18, 2022 पर 10:51 PM
जब Nano से ताज होटल पहुंचे रतन टाटा, सोशल मीडिया पर लोगों ने बताया 'लीजेंड'
Nano से ताज होटल पहुंचे रतन टाटा

रतन टाटा (Ratan Tata) बुधवार को Tata Nano में मुंबई के ताज होटल (Hotel Taj) पहुंचे। इसके बाद एक बार फिर उनकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा होने लगीं। इसका एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखे जा सकता है कि टाटा बिना बॉडी गार्ड ही नैनो से ताज पहुंचे थे।

उनके डिप्टी जनरल मैनेजर शांतनु नायडु ( Shantanu Naidu) इस नैनो को ड्राइव कर रहे थे और वह ही टाटा को वैन्यू तक लेकर पहुंचे।

उद्योगपति रतन टाटा की सादगी ने सोशल मीडिया यूजर्स को काफी प्रभावित किया है। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, "हमें इनसे बहुत कुछ सीखने की जरूरत है।" जबकि कई और ने कॉमेंट किया, "लीजेंड!"

पॉकेट-फ्रेंडली टाटा नैनो को 2008 में लॉन्च किया गया था। रतन टाटा ने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक तस्वीर भी शेयर की थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें