Republic Day 2022: जानिए 26 जनवरी और 15 अगस्त कैसे मनाए जाते हैं, क्या है दोनों में अंतर

Republic Day 2022: 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस कहते हैं। दोनों को मनाने का अलग-अलग तरीका है

अपडेटेड Jan 26, 2022 पर 9:13 AM
Story continues below Advertisement
जानिए गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस में अंतर

Republic Day 2022: पूरा देश आज 73वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मना रहा है। भारत 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ था। जिसे हम स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते हैं। इसके बाद हमने अपना संविधान बनाया और इसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया। जिसे गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। देश के हर नागरिक को उसका हक मिले, इसके लिए संविधान को पूरे देश में लागू किया गया। पहली बार गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 को मनाया गया था।

स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस (Republic Day 2022) इन दोनों खास दिनों पर तिरंगा फहराया (Flag Unfurling) जाता है। लेकिन इन दोनों दिनों को मनाने के नियम अलग-अलग हैं। आइये जानते हैं क्या है दोनों में खास अंतर

गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर देश के पहले नागरिक यानी कि राष्ट्रपति इस कार्यक्रम में शामिल होकर झंडा फहराते हैं। यह राष्ट्रीय राजधानी में राजपथ पर मनाया जाता है। इसके बाद परेड, राज्यों की झांकी, तोपखाने का प्रदर्शन किया जाता है। वहीं स्वतंत्रता दिवस (independence day) पर समारोह नई दिल्ली के लाल किले में होता है। इसके बाद देश प्रधानमंत्री ध्वजारोहण करते हैं साथ राष्ट्र को संबोधित करते हैं।


ये है दोनों को अलग-अलग मनाने का तरीका

दोनों दिवस को मनाने में तिरंगा फहराने में अंतर होता है। 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के दिन तिरंगे को ऊपर की ओर खींचकर फहराया जाता है। जबकि गणतंत्र दिवस पर झंडा ऊपर ही बंधा होता है, इसे वहीं खोलकर फहराया जाता है।

15 अगस्त के दिन तिरंगे का ध्वजारोहण (Flag Hoisting) किया जाता है। जबकि गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी के दिन झंडा फहराना कहा जाता है न कि ध्वजारोहण। लेकिन आम बोलचान की भाषा में हम 15 अगस्त के दिन भी अक्सर झंडा फहराना शब्द का ही इस्तेमाल करते हैं, जो कि गलत है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश को किया संबोधित, कहा- कोरोना के खिलाफ लड़ाई जारी

गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर राष्ट्रपति झंझा फहराते हैं। स्वतंत्रता दिवस (independence day) पर प्रधानमंत्री ध्वजारोहण करते हैं। गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर झंडा फहराया जाता है। स्वतंत्रता दिवस लाल किले पर झंडा ध्वजारोहण किया जाता है। राष्ट्रपति एक संवैधानिक पद पर होते हैं और संविधान लागू 26 जनवरी 1950 को हुआ था। प्रधानमंत्री एक राजनैतिक पद पर होते हैं।

गणतंत्र दिवस के दिन राष्ट्रपति द्वारा झंडा फहराने का कारण ये भी है कि राष्ट्रपति देश के संवैधानिक प्रमुख पद पर होते हैं। भारत का संविधान 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया था। डॉ. राजेंद्र प्रसाद को देश का पहला राष्ट्रपति नियुक्त किया गया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।