Get App

Bonus Issue: 140 एंप्लॉयीज को ₹14 करोड़ का बोनस! इस एआई स्टार्टअप ने सबको दिया मुनाफा में हिस्सा

Bonus Issue: जब कंपनियों की ग्रोथ होती है तो एंप्लॉयीज भी उम्मीद करते हैं कि उन्हें भी अपनी मेहनत का इनाम मिलेगा क्योंकि कंपनी की ग्रोथ में उनका भी बड़ा योगदान रहता है। एक एआई स्टार्टअप कोवई (Kovai) ने तो बोनस में पैसों की बरसात कर दी है और 140 एंप्लॉयीज को 14 करोड़ रुपये से अधिक बोनस बांट दिया है

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 11, 2025 पर 11:09 AM
Bonus Issue: 140 एंप्लॉयीज को ₹14 करोड़ का बोनस! इस एआई स्टार्टअप ने सबको दिया मुनाफा में हिस्सा
एआई स्‍टार्टअप कोवई (Kovai) ने अपने प्रॉफिट में से 14.22 करोड़ रुपये बतौर बोनस एंप्लॉयीज को भी बांट दिए।

Bonus Issue: करीब 14 साल पहले ही बनी एक कंपनी ने ऐसा धमाका किया है कि उसकी चर्चा चारों तरफ हो रही है। इस कंपनी ने अपने मुनाफे का एक बड़ा हिस्सा एंप्लॉयीज को बोनस के तौर पर दे दिया है। यह कंपनी है वर्ष 2011 में एआई स्‍टार्टअप कोवई (Kovai)। कंपनी के फाउंडर सरवण कुमार ने एंप्लॉयीज से वादा किया था कि अगर कंपनी की तगड़ी ग्रोथ होती है तो उन्हें बोनस में मोटा पैसा मिलेगा। कंपनी की ग्रोथ अच्छी हुई और इस पर फाउंडर ने अपने प्रॉफिट में से 14.22 करोड़ रुपये बतौर बोनस एंप्लॉयीज को भी बांट दिए। इसके करीब 260 एंप्लॉयीज है जिनमें से 140 एंप्लॉयीज को 14 करोड़ रुपये से अधिक बोनस बांटकर उन्‍होंने अपना वादा निभाया है। कंपनी का कारोबार कोयंबटूर के अलावा चेन्‍नई और लंदन में भी फैला हुआ है।

किन एंप्लॉयीज को मिला मोटा बोनस?

कोवई में करीब 260 एंप्लॉयीज है जिनमें से 140 एंप्लॉयीज को बोनस मिला है यानी कि सभी को नहीं मिला है। ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनी की ने जो शर्त रखी थी, उसके मुताबिक जिन एंप्लॉयीज ने 31 दिसंबर 2022 तक कंपनी में करीब 3 साल पूरे कर लिए हैं, उन्‍हें ही बोनस का पैसा मिलेगा। बोनस के रूप में एंप्लॉयीज को उनकी सालाना सैलरी का आधा पैसा मिला है। कंपनी ने जनवरी के वेतन के साथ करीब 80 एंप्लॉयीज को उनका बोनस दे दिया है, जबकि बाकी 60 एंप्लॉयीज को फरवरी की सैलरी के साथ उनका बोनस दिया जाएगा।

Kovai ने इस कारण लिया बोनस बांटने का फैसला

सब समाचार

+ और भी पढ़ें