यूक्रेन रूस के बीच दूसरे दौर की बातचीत जारी
यूक्रेन की सीमा पर एक अज्ञात स्थान पर रूसी और यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडलों के बीच बातचीत शुरू हो गई है। एक छोटी वीडियो क्लिप में यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल को एक कॉन्फ्रेंस रूम घुसते हुए दिखाया गया, जहां रूसी प्रतिनिधिमंडल बैठा था। बातचीत शुरू करने के लिए बैठने से पहले दोनों टीमों ने हाथ मिलाया।
यह बातचीत का दूसरा दौर है। यूक्रेन के राष्ट्रपति के सलाहकार मायखाइलो पोडोलीक ने भी ट्वीट किया, "रूसी प्रतिनिधियों से बातचीत शुरू। एजेंडे के प्रमुख मुद्दे:
1. तत्काल युद्धविराम
2. शांति, विराम संधि
3. नष्ट किए गए या लगातार गोलाबारी वाले गांवों/शहरों से नागरिकों को निकालने के लिए मानवीय गलियारा।