Gita Gopinath : इंटरनेशन मॉनेटरी फंड (IMF) की पहली डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर गीता गोपीनाथ ने कहा कि रूस-यूक्रेन जंग (Russia-Ukraine war) के दुनिया को खासे दुष्परिणाम भुगतने होंगे और जीवन यापन की लागत (cost of living) खासी बढ़ने का अनुमान है। गोपीनाथ ने 5 मार्च को एक ट्वीट के जरिये यह बात कही।
उन्होंने कहा, “एनर्जी और खाद्य पदार्थों के दाम तेजी से बढ़े हैं, इसलिए कई देशों में कॉस्ट ऑफ लिविंग खासी बढ़ने का अनुमान है। कंजमप्शन में इसका शेयर 30 फीसदी है और अफ्रीका में तो 50 फीसदी तक है। विशेष रूप से कमोडिटी इंपोर्टर्स देशों को इससे तगड़ा झटका लगेगा।”
अफ्रीका में सबसे ज्यादा बढ़ेंगी कीमतें
गोपीनाथ ने एक ग्राफ शेयर करके बताया कि उप सहारा अफ्रीका में खाद्य पदार्थों और एनर्जी की कीमतें सबसे ज्यादा बढ़ेंगी, जिसके बाद मध्य और पूर्वी यूरोप, मिडिल ईस्ट और पश्चिमी अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और इमर्जिंग एशिया पर असर दिखाई देगा।
इकोनॉमिस्ट ने कहा, “विकासशील देशों में खपत में एनर्जी और फूड के ऊंचे शेयर के अलावा दुनिया में कंज्यूमर द्वारा किए जाने वाले मूल्यों के भुगतान पर असर पड़ेगा। यह विकसित देशों में 10 फीसदी, इमर्जिंग मार्केट्स में 25 फीसदी और कम इनकम वाले दशों में 50 फीसदी है।”
पहले ही दिख रहे हैं गंभीर परिणाम
IMF ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine war) के आर्थिक परिणाम पहले ही “खासे गंभीर” हो चुके हैं।
IMF ने एक बयान में कहा, “एनर्जी और गेहूं और खाद्यान्न सहित कमोडिटी की कीमतें बढ़ी हैं। इसके अलावा सप्लाई चेन से जुड़ी बाधाओं और कोविड-19 महामारी के बाद हालात सामान्य होने से भी महंगाई पर दबाव बना हुआ है। महंगाई का झटका पूरी दुनिया विशेषकर गरीबों पर पड़ेगा, जिनके खर्चों में खाद्य पदार्थों और फ्यूल का अनुपात खासा ज्यादा है। अगर टकराव बढ़ता है तो आर्थिक नुकसान बहुत ज्यादा होगा।”