Russia-Ukraine War Live Updates: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का आज (30 मार्च) 35वां दिन है। इस दिन के साथ दोनों देशों के बीच युद्ध विराम की उम्मीद भी जगी है। दरअसल, यूक्रेन और रूस के प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को इस्तांबुल में मिले थे। यहां कीव और चेर्निहाइव पर हमले कम करने को लेकर सहमति बनी। वार्ता के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के बीच सीधी मुलाकात की उम्मीद भी जगी है।
