यह सोशल मीडिया और डिजिटल का युग है। कब कौन सी चीज वायरल हो जाए, कुछ भरोसा नहीं है। तिल का ताड़ और राई का पहाड़ बनते यहां देर नहीं लगती है। कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं, जिनकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। भारत में सोशल मीडिया का कुछ ऐसा जलवा है कि विदेशी भी यहां आकर मशहूर हो रहे हैं। सफर के दौरान कुछ अलग किस्म की घटनाएं सामने आ जाती है। कुछ ऐसा ही सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रूसी लड़की मारिया चुगुरोवा के साथ हुआ। वैसे तो वो गोवा में रहती हैं, लेकिन भारत के कई शहरों में घूमती रहती हैं।
रशियन लड़की जब मुंबई में ट्रैवेल कर रहीं थीं। इसी बीच उनकी चप्पल टूट गई। जब वो इसे बनवाने के लिए एक मोची के पास पहुंची, तो उसके मुंह से फर्राटेदार अंग्रेज़ी सुनकर मारिया हैरान रह गई। इस वीडियो को देखकर आप मोची की अंग्रेजी सुनकर हैरान रह जाएंगे।
मारिया और मोची बातें सुनकर हर कोई हैरान
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि घूमते समय रूसी लड़की मारिया चुगुरोवा का चप्पल टूट जाता है। जिसके बाद वह अपनी चप्पल को लेकर एक मोची के पास पहुंचती है। वह मोची को बताती है कि उसका चप्पल टूट गया है। फिर मोची चप्पल देखते हुए उस रूसी महिला से इंग्लिश में पूछता है कि क्या आप अपने चप्पल को सिलवाएंगी या फिर इसे चिपका दिया जाए। इसके बाद वह महिला मोची को चप्पल की सिलाई करने के लिए कहती है। फिर मारिया चुगुरोवा मोची का नाम पूछती है। मोची उसे अपना नाम विकास बताता है। फिर मोची इंग्लिश में ही उस महिला से पूछता है कि आप कहां से हैं। लड़की बताती है कि वह रूस से है। फिर मारिया मोची से पूछती है कि आप ये काम कब से कर रहे हैं।
मोची ने जवाब दिया कि में पिछले 26 साल से काम कर रहा हूं। आगे मारिया फिर पूछती है कि क्या आप अपने काम को पसंद करते हैं। मोची जवाब देता है कि हां वह अपने काम को बहुत ज्यादा पसंद करता है। ये सारी बातें मोची उस मारिया से अंग्रेजी में बात कर रहे थे।