Credit Cards

Shatavari Benefits: सफेद शतावरी सेहत रहेगी चकाचक, पथरी और पेट की समस्याओं का है रामबाण इलाज

Shatavari Benefits: सफेद शतावरी एक खास आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जो पेट को ठीक रखती है, हार्मोन संतुलित करती है और रोगों से लड़ने की ताकत बढ़ाती है। यह शरीर को ताकत और ऊर्जा देती है। इसे पाउडर के रूप में गर्म पानी या दूध के साथ लेना फायदेमंद है। डॉक्टर की सलाह जरूर लें

अपडेटेड Jan 09, 2025 पर 2:13 PM
Story continues below Advertisement
शतावरी के फायदे और उपयोग की विधि।

सफेद शतावरी आयुर्वेद में एक खास जड़ी-बूटी है, जो सेहत के लिए कई लाभ देती है। यह पेट की समस्याओं और शारीरिक कमजोरी को दूर करने में बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत करता है और शरीर को ताकत देता है।इसके नियमित सेवन से शरीर में हार्मोन संतुलित रहते हैं, जिससे हार्मोन से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम हो जाता है। सफेद शतावरी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का भी काम करती है, जिससे शरीर बीमारियों से बचा रहता है। इसे चूर्ण के रूप में गर्म पानी या दूध के साथ सुबह और शाम लेना फायदेमंद माना जाता है।

सफेद शतावरी न केवल शारीरिक ताकत बढ़ाती है, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक शांति भी देती है। यह एक प्राकृतिक औषधि है, जो सही मात्रा में लेने पर बिना किसी दुष्प्रभाव के स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है। इसे नियमित रूप से इस्तेमाल करने के लिए आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह जरूर लें।

पेट की समस्याओं में असरदार


आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. सरफराज अहमद के मुताबिक, सफेद शतावरी पेट से जुड़ी गंभीर समस्याओं को दूर करने में बेहद कारगर है। यह पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाकर गैस, अपच, और पेट दर्द जैसी परेशानियों से राहत दिलाती है। इसके अलावा, यह पेट की बीमारियों को जड़ से खत्म करने का काम करती है।

हार्मोन संतुलन में मददगार

सफेद शतावरी न केवल इम्यूनिटी को मजबूत बनाती है, बल्कि हार्मोन संतुलन बनाए रखने में भी मदद करती है। इसके सेवन से हार्मोन से जुड़ी किसी भी समस्या का खतरा कम हो जाता है। इसके अलावा, यह मसल्स को मजबूत बनाकर शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करती है।

कैसे करें इस्तेमाल?

सफेद शतावरी का सेवन बेहद सरल है। डॉ. अहमद बताते हैं कि इसे पाउडर के रूप में गर्म पानी या दूध के साथ सुबह और शाम लिया जा सकता है। हालांकि, सही मात्रा में इसका सेवन करने के लिए चिकित्सक की सलाह लेना जरूरी है। इसका नियमित सेवन शरीर को ताकत और ऊर्जा से भर देता है।

बच्चों और बुजुर्गों के लिए खतरनाक है HMPV वायरस? जानें कैसे करें इससे अपना बचाव, डॉक्टरों ने दी ये सलाह

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।